- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
होम क्रेडिट इंडिया ने वित्तीय परिपक्वता के तीन नियमों को रेखांकित किया
एक मशहूर कहावत है, “जो जल्दी जागता है, वही बाजी मारता है” (द अर्ली बर्ड कैचेस द वॉर्म)—और जीवन में जल्दी बचत शुरू करने वाले व्यक्ति से बेहतर इस कहावत को कोई साबित नहीं कर सकता। जल्दी बचत शुरू करने वाले लोग समझदारी भरे निवेश करके वित्तीय स्वतंत्रता की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं। यह बात खास तौर पर जेन-ज़ी—यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों—पर लागू होती है। होम क्रेडिट इंडिया के प्रमुख अध्ययन ‘द ग्रेट इंडियन वॉलेट 2025’ के अनुसार, केवल 56% जेन-ज़ी ही अपने मासिक खर्चों के बाद कोई महत्वपूर्ण बचत कर पाते हैं।
डिजिटल रूप से जुड़ी इस दुनिया में, जहाँ सोशल मीडिया खरीदारी को प्रभावित करता है और एक टैप में यूपीआई भुगतान तुरंत पूरा कर देता है; जेन-ज़ी ने सुविधा और आसानी के इस तरीके को पूरी तरह से अपना लिया है। लेकिन जब बात पैसे के प्रबंधन की आती है, तो इस पीढ़ी को पारंपरिक बचत आदतों से आगे बढ़कर अधिक समझदारी भरी वित्तीय योजना बनाने की ज़रूरत है। नीचे फाइनेंशियल एडल्टिंग की मानसिकता विकसित करने के नियम दिए गए हैं, जो जेन-ज़ी को सही अवसर भुनाने यानी लंबी अवधि में संपत्ति बनाने, वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने और एक तेज़ी से बदलती अर्थव्यवस्था में अपने भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करेंगे।
नियम 1: अपने खर्चों का आकलन करें: खर्चों पर नियंत्रण पाने का सबसे सरल तरीका उनकी निगरानी शुरू करना है। पैसों की कमाई और खर्च का हिसाब रखना यह समझने का एक बेहतरीन शुरुआती कदम है कि क्या किए गए कुछ खर्च सचमुच ज़रूरी हैं या नहीं।
नियम 2: FOMO को निवेश की रणनीति में बदलें: FOMO के अर्थ को बदलकर “बेहतरीन रिटर्न चूक जाने का डर” समझकर कोई भी व्यक्ति अपने रुझान को खर्चों से हटाकर निवेश की ओर मोड़ सकता है। म्यूच्यूअल फंड, एसआईपी या इंडेक्स फंड में किया गया हर छोटा निवेश मायने रखता है, क्योंकि समय के साथ ये मिलकर एक बड़ा रिटर्न दे सकते हैं। बेशक, रील या ट्रेंडिंग विषयों के बहकावे में न आकर, खुद की रिसर्च करके निवेश के विकल्पों का चुनाव सावधानी से करना ज़रूरी है।
नियम 3: इमरजेंसी फंड बनाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित करें: यह अनिश्चितता भरा दौर है और आपातकालीन कोष के रूप में कम से कम 3 से 6 महीने के खर्चों के बराबर राशि अलग रखना बेहद महत्वपूर्ण है। मेडिकल इमरजेंसी से लेकर अचानक नौकरी जाने तक; यह फंड किसी भी कठिन समय में आपको संबल और सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
वित्तीय परिपक्वता के नियमों का पालन करने के साथ-साथ, कुछ आम खतरों से भी सावधान रहें—जैसे दोस्तों के दबाव में आकर क्रिप्टो और शेयरों में आंख मूंदकर निवेश करना, या सोशल मीडिया पर किसी की दिखावटी जिंदगी से प्रभावित हो जाना।
अंतिम विचार
वित्तीय परिपक्वता कोई कठिन या उबाऊ काम नहीं है। यह जीवन को आसान बनाने और सही समय पर सही अवसर भुनाने की राह है, ताकि आप लंबी अवधि में दूसरों से आगे रह सकें।
इसलिए, अगली बार जब किसी शॉपिंग ऐप का नोटिफिकेशन या कोई लुभावना ऑफर आपके फोन पर आए, तो “पे” पर टैप करने से पहले एक पल रुकें। खर्चों का आकलन करना, FOMO को सही निवेश की ओर मोड़ना और आपातकालीन कोष बनाना आज की खुशियों से समझौता करना नहीं है; बल्कि यही कदम आपके कल के सपनों को सच बनाते हैं। जन-ज़ी में तेज़ी से फैसले लेने की क्षमता तो पहले से है; वित्तीय परिपक्वता बस उसी समझ को सही दिशा देने का नाम है—एक-एक समझदारी भरे रुपये के साथ।


