- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक भास्कर विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का मुंबई में शानदार अंदाज में लॉन्च हुआ। इस खास मौके पर कई जानी-मानी और प्रतिष्ठित शख्सियतों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक और बढ़ा दी।
किताब के लॉन्च इवेंट में महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, वेदांती तटकरे और मुंबई महानगरपालिका की कॉरपोरेटर राजूल संजय पाटील समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने अभिषेक विचारे को उनकी नई किताब के लिए बधाई दी और उनके साहित्यिक सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
पॉलिटिक्स और बिजनेस की जिम्मेदारियों से भरे बिजी शेड्यूल के बीच भी बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक विचारे ने लेखन के अपने जुनून को बरकरार रखा है। ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ के जरिए उन्होंने इंसानी जज़्बात, रिश्तों की पेचीदगियों और प्यार की खूबसूरत भावनाओं को साहित्य के जरिए बयां करने की कोशिश की है।
किताब के लॉन्च के बाद अभिषेक विचारे के साथ एक खास बातचीत भी हुई, जहां किताब और उसकी कहानी को लेकर उनसे कई सवाल पूछे गए। किताब के पीछे की प्रेरणा क्या थी, लिखने का उनका अंदाज कैसा रहा, कहानी का विषय क्या है और उसमें कौन-कौन से जज़्बात पिरोए गए हैं, इन तमाम सवालों पर अभिषेक ने खुलकर बात की। उन्होंने अपने साहित्यिक सफर से जुड़े अनुभव भी दर्शकों के साथ साझा किए।
खास बात यह है कि इस किताब को लिखना, उसे आकार देना और आखिरकार पाठकों तक पहुंचाना अभिषेक के लिए आसान सफर नहीं था। अपने पिता भास्कर (दाजी) विचारे के निधन के बाद के बेहद भावुक दौर में, अपनी राजनीतिक और बिजनेस जिम्मेदारियों के बीच किताब पर काम करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। ऑडियंस के साथ हुई बातचीत के दौरान इस पूरे सफर से जुड़े संघर्ष, भावनाएं और यादों की भी एक झलक देखने को मिली।
इस खास मौके पर विचारे परिवार के सदस्य, दोस्त, सहकर्मी, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में साहित्य व किताबों से जुड़े चाहने वाले मौजूद रहे। गणमान्य हस्तियों की शुभकामनाएं, किताब को लेकर हुई दिलचस्प बातचीत और दर्शकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने इस बुक लॉन्च को और भी खास बना दिया।
‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक विचारे के साहित्यिक सफर में एक नया अध्याय जोड़ती है और उनके लेखन के एक अलग पहलू से पाठकों को रूबरू कराती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्यार, रिश्तों और जज़्बातों की इस कहानी को पाठकों का कितना प्यार मिलता है।


