- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
होंडा ने 7 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर कवरेज के साथ इंडस्ट्री में पहली बार एक्टेंडेड वारंटी पेश की
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर, 2024: भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली जानी-मानी कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने आज अपने उद्योग के पहले एक्सटेंडेट वारंटी प्रोग्राम के लॉन्च की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों को 7 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर कवरेज मिलेगा। यह शानदार वारंटी कार मालिकों को मानसिक शांति प्रदान करती है, फिर चाहे वो अपने व्हीकल को कितना भी ज्यादा चलाएं। इस प्रोग्राम ने ग्राहकों को आश्वासन देने में एक नया मानदंड स्थापित किया है।
यह एक्सटेंडेड वारंटी एलीवेट, सिटी, सिटी ई:एचईवी और अमेज़ जैसे मौजूदा मॉडलों के पेट्रोल वैरिएंट पर दी जा रही है। यदि ग्राहक पहले से एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम के लिए एनरोल्ड हैं तो यह वारंटी अन्य मॉडलों – सिविक, जैज़ और डब्ल्यूआर-वी के पेट्रोल वैरिएंट पर भी मिलेगी। यह पहल होंडा के एक्सटेंडेंड वारंटी प्रोग्राम का एक हिस्सा है, जो अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर तकनीक और स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के लिए होंडा की प्रतिबद्धता दिखाती है। यह एक्सटेंडेड वारंटी यह तय करने के लिए डिज़ाइन की गई है कि होंडा कार मालिकों को अधिकतम मूल्य और कवरेज का आनंद मिले, चाहे वे अपनी गाडि़यों का इस्तेमाल रोज़ाना आने-जाने के लिए करें या किलोमीटर की सीमाओं की चिंता किए बिना लंबी अवधि के लिए लंबी दूरी की यात्रा करें।
कंपनी की इस पहल पर बात करते हुए होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट श्री कुणाल बहल ने कहा, “होंडा कार्स इंडिया अपने ग्राहकों के स्वामित्व अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। होंडा कारों के टिकाउपन, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के स्थापित मूल्यों के दम पर, 7 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर का यह एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम सुनिश्चित करता है कि हर ग्राहक लंबे समय तक सुरक्षा का एहसास करे। फिर उसका गाड़ी चलाने का तरीका कोई भी हो। हमारा मानना है कि यह नई पेशकश ऑटो इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी और गाड़ी का मालिक होने की ग्राहकों की अपेक्षाओं को फिर से परिभाषित करेगी।”
ग्राहक कार खरीदने की तारीख से 2 साल के भीतर 7 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर एक्सटेंडेंड वारंटी का विकल्प चुन सकते हैं, साथ ही स्टैण्डर्ड वारंटी के अंत तक अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो प्रोग्राम में लचीलापन और दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। मौजूदा ग्राहक जिनके पास 4थे और 5वें साल तक एक्सटेंडेड वारंटी है, वे 7 साल या 1,50,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) तक वारंटी एक्सटेंशन का विकल्प भी चुन सकते हैं। खरीदी गई एक्सटेंडेड वारंटी हस्तांतरणीय है और कार के रीसेल के समय इसकी वैल्यू बढ़ाएगी।
एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं –
- अनलिमिटेड किलोमीटर – माइलेज सीमा की चिंता किए बिना जितनी ज़रूरत हो गाड़ी को उतना चलाने की स्वतंत्रता का आनंद लें
- 7 साल तक की अनलिमिटेड कवरेज – स्टैण्डर्ड वारंटी से अलग एक्सटेंडेड सुरक्षा, एक्सटेंडेड वारंटी नियमों और शर्तों के अनुसार खराब पाए जाने वाले पुर्जों की मरम्मत या उनको बदलने के लिए कवरेज प्रदान करना, पुर्जों और श्रम दोनों के लिए ग्राहक को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- देशभर में फैला सर्विस नेटवर्क – उच्च गुणवत्ता वाले रखरखाव और मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए होंडा के व्यापक अखिल भारतीय डीलर सर्विस नेटवर्क और प्रमाणित तकनीशियनों तक पहुंच।
- हस्तांतरणीय (ट्रांसफरेबल) वारंटी – अपने वाहन को बेचते समय पूरी तरह से ट्रांसफर करने योग्य वारंटी के साथ गाड़ी का रीसेल मूल्य बढ़ाएं


