- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
ऋतिक रोशन ने कोविड -19 की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर CINTAA में दिया डोनेशन!
ऋतिक रोशन हाल ही में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अपने साथी सदस्यों के बचाव में सामने आए है, क्योंकि उन्होंने एसोसिएशन को 20 लाख रुपये का डोनेशन दिया है और पॉवर्टी लाइन के नीचे लोगों के लिए राशन किट भी प्रदान की है, जो 5000 सदस्यों की मदद में काम आएगा।
कोविड -19 की पहली लहर के दौरान भी, ऋतिक CINTAA में 25 लाख की राशि दान करने के लिए आगे आए थे, जिसकी मदद से 4,000 डेली वेज आर्टिस्ट्स और उनके परिवारों को सहायता प्रदान की गयी थी। इस बारे में CINTAA के महासचिव, अमित बहल ने बात करते हुए साझा किया, “ऋतिक रोशन ने पिछले लॉकडाउन के दौरान भी हमारी मदद की थी, उन्होंने 25 लाख रुपये का दान दिया था। इस बार, वह हमें जो पैसा देंगे, उसका उपयोग 5000 सदस्यों के एसोसिएशन के टीकाकरण में किया जाएगा और पॉवर्टी लाइन से नीचे के सदस्यों को राशन के साथ मदद की जाएगी।”
अभिनेता संकट में फंसे लोगों की मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए निरंतर प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अतीत में भी, कोविड -19 वायरस की पहली लहर के दौरान, अभिनेता समुदाय के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आये थे।
मुंबई पुलिस के लिए हैंड सैनिटाइज़र का डोनेशन से ले कर फ्रंट लाइन वोर्रिर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा में योगदान देने व कोविड -19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसेंट्रेटर्स तक, ऋतिक कई तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।


