- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अपने पिता और दादा की तरह कॉमेडी के माहिर खिलाड़ी बनना चाहते हैं हंगामा 2 के स्टार मीज़ान
एक आदर्श बेटे का किरदार निभा रहे मीज़ान नज़र आएँगे हंगामा 2 में, जो २३ जुलाई २०२१ को विशेष रूप से डिज़्नी + हॉटस्टार वीआईपी और डिज़्नी + हॉटस्टार प्रीमियम के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
2003 में रिलीज़ हुई अफरातफरी और हास्य से भरपूर सुपरहिट फिल्म हंगामा, प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित सबसे ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्मों में से एक है। 18 साल के लंबे अंतराल के बाद हंगामा 2 ढेर सारी मस्ती, उलझनों और मनोरंजन से भरे पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है! तो दो परिवारों के बीच हास्य के रंग में रंगने को तैयार हो जाइए। पहला परिवार है तिवारी का जिसमें एक ईर्ष्यालु पति के साथ शामिल है एक खूबसूरत पत्नी और कपूर परिवार में है एक सेवानिवृत्त सेना के कर्नल के साथ उनके दो बेटे और पोते-पोतियाँ। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब एक युवा मासूम लड़की, एक नाजायज बच्चे के साथ दरवाजे पर आ धमकती है।
जावेद जाफरी के बेटे मिज़ान हंगामा 2 से कॉमेडी में कदम रखने जा रहे हैं ऐसे में ज़ाहिर तौर पर उनकी तुलना उनके पिता या दादाजी जगदीप की कॉमेडी से की जाएगी। हालांकि सच्चाई यह है कि मीज़ान को कॉमेडी की प्रेरणा भी इन्हीं दोनों से मिली है। इस सिलसिले में जब हमने मीज़ान से उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा, “मेरे पिताजी और दादाजी दोनों कॉमेडी में जबरदस्त रहे हैं और उनकी एक्टिंग भी बेहतरीन रही है। यही वजह है कि दर्शकों की मुझसे काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं सो मैं चाहूँग कि वो यह फ़िल्म अवश्य देखें जिससे मुझे पता चल सके कि मैं उनकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरा हूँ।
मैं समझता हूँ कॉमेडी अपने आपमें एक बहुत बड़ा क्षेत्र है और कोशिश है कि मैं भी उनकी तरह इसका माहिर खिलाड़ी बन सकूँ। हालांकि एक सच यह भी है कि कॉमेडी दिखने में भले बेहद आसान लगे लेकिन होती बहुत मुश्किल है। इसलिए मैं उन सभी को दिल से सलाम करता हूँ जिन्होंने इस क्षेत्र में अपना एक मुकाम बनाया है और अरसे से दर्शकों के दिलो दिमाग में अपनी जगह बना रखी है।”
वर्ष २००३ में रिलीज़ हुई फिल्म हंगामा की जबर्दस्त सफलता के १८ वर्ष बाद निर्देशक प्रियदर्शन अब शिल्पा शेट्टी कुंदरा, परेश रावल, मिज़ान, प्रणिता सुभाष, आशुतोष राणा, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और अन्य कलाकारों के साथ हंगामा 2 रिलीज़ करने जा रहे हैं। निर्माता रतन जैन के वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और अनु मलिक के संगीत से सजी फ़िल्म हंगामा 2, 23 जुलाई २०२१ को डिज़्नी + हॉटस्टार वीआईपी और डिज़्नी + हॉटस्टार प्रीमियम पर उनके दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।


