- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैं इस शो में तुलसी या पार्वती की भूमिका नहीं निभा रही हूं: श्रेणू पारीख
स्टारप्लस के शो ‘इश्क़बाज़’ में आखिरी बार नज़र आयीं, अभिनेत्री श्रेणू पारीख को स्टारप्लस के आगामी शो ‘एक भरम सर्वगुण सम्पन्न‘ की पहली झलक के लिये काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
अपने पिछले शोज़ में हमने श्रेणू पारीख को अच्छे-अच्छे किरदार निभाते देखे हैं लेकिन अब पहली बार वह ऐसी भूमिका निभा रहीं हैं, जोकि काफी अलग तरह से तैयार किया गया है। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए, जब वह परदे पर बहू की भूमिका निभाना चाहती थीं तो वह कहती हैं,
‘’मैं सास-बहू सीरियल देखते हुए बड़ी हुई हूं और स्कूल के दिनों में ड्रामा क्लास या फ्री पीरियड में ‘तुलसी’ तथा ‘पार्वती’ की नकल किया करती थी। मैं उनको आदर्श मानती थी और मैंने सपना देखा था कि कभी उस तरह की भूमिकाएं परदे पर निभाऊंगी। जब मुझे ‘एक भरम सर्वगुण सम्पन्न’ में जान्हवी की भूमिका मिली तो मेरे लिये यह सपने के पूरा होने जैसा था।‘’
वह कहती हैं, ‘’लेकिन इस शो में मैं तुलसी या पार्वती जैसी पारंपरिक भूमिका नहीं निभा रही हूं। जान्हवी के किरदार में काफी सारी परतें हैं और इसे काफी सावधानी से तैयार किया गया है, जोकि हर दिन मुझे चौंकाता है। ‘इश्क़बाज़’ के बाद मैं खुद को चुनौती देना चाहती थी और अब तक मैं जो करती आयी हूं उससे अलग कुछ करना चाहती थी। इस किरदार में कई सारी परते हैं और एक एक्टर के तौर पर यह मुझे बेहतर होने में मदद करता है।‘’


