- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
आईडीएफसी म्यूचुअल फंड ने हैशटैग पैसोंकोरोकोमत अभियान शुरू किया, बचतकर्ता को निवेशक बनने का आहवान
जनवरी, 2021ः आईडीएफसी म्यूचुअल फंड ने पूरे भारत में अपने नए निवेशक जागरूकता अभियान हैशटैग पैसोंकोरोकोमत को लॉन्च करने की घोषणा की, जो निवेशकों को निवेश के नए मौकों के बारे में बताएगा। आईडीएफसी म्यूचुअल फंड अभियान के लिए एक नए क्रिएटिव के साथ एक नया, गैर-पारंपरिक दृष्टिकोण अपनाता है, जो कि वेल्थ क्रिएशन से संबंधित बातचीत को पारंपरिक से समकालीन अंदाज में बदलता है।
श्री विशाल कपूर, सीईओ, आईडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एएमसी) ने कहा कि ‘‘जहां भारत में बचत को लेकर अच्छी खासी सोच-समझ और संस्कृति है, वहीं हमारी बचत का एक बड़ा हिस्सा अभी भी पारंपरिक निवेश माध्यमों में बेकार पड़ा है। कई बार, ऐसे माध्यमों में अटकी हुई बचत एक ऐसे कोष को उत्पन्न करने के लिए सुसज्जित नहीं होती है जो जीवन भर रह सके।
बढ़ती आकांक्षाओं और जीवन स्तर के साथ, बचतकर्ताओं के लिए अपने निवेश विकल्पों को अपग्रेड करने का एक अवसर है। हमारे नए अभियान हैशटैग पैसोंकोरोकोमत में अद्वितीय चरित्र चित्रण और एक अभिनव स्टोरीबोर्ड है जो बचतकर्ताओं से उनके निवेश की जड़ता को दूर करने और स्मार्ट और आधुनिक म्यूचुअल फंड माध्यमों का पता लगाने का आग्रह करता है।’’
श्री गौरव परीजा, हैड, सेल्स एंड मार्केटिंग, आईडीएफसी एएमसी ने कहा कि ‘‘ हैशटैग पैसोंकोरोकोमत अभियान का केंद्रीय विचार हमारे जीवन से प्रेरणा प्राप्त करता है जहां जड़ता हमारे विकास के लिए एक बाधा है और कभी-कभी हमारे पैसे आवंटित करने के तरीके से प्रतिबिंबित होती है।
अभियान के माध्यम से जो हम उस सोच को बाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं वह आपके धन को बढ़ाने के पारंपरिक तरीकों से परे देखने और अपने लक्ष्यों का उपयोग करके परिसंपत्ति वर्गों और निवेश समाधानों में अपने धन को आवंटित करने का अभी तक का एक मजबूत संदेश है।’’
2000 में स्थापित, देश के 10 प्रमुख एसेट मैनेजर्स में से एक आईडीएफसी एएमसी नवंबर, 2020 तक 1,20,000 करोड़ रुपए से अधिक के फंड्स का प्रबंधन करती है और इन फंड्स का प्रबंधन 55 म्यूचुअल फंड्स स्कीम्स के माध्यम से किया जा रहा है। कंपनी की 46 से अधिक शहरों में व्यापक ऑन-द-ग्राउंड उपस्थिति और भारत में 250 से अधिक शहरों और कस्बों में निवेशकों के साथ एक अनुभवी निवेश टीम है।
आईडीएफसी एएमसी बचतकर्ताओं को निवेशक बनने और धन बनाने में मदद करने पर केंद्रित है। इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए, एएमसी विवेकपूर्ण रूप से निर्मित निवेश उत्पादों की एक व्यापक रेंज प्रदान करती है, जिनमें इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और लिक्विड ऑल्टरनेटिव्स विकल्प हैं, जिनका उद्देश्य उनके अच्छी तरह से परिभाषित उद्देश्यों के अनुरूप प्रदर्शन प्रदान करना है।


