- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियाफर्स्ट लाईफ ने अपनी तरह का प्रथम ‘सरल बचत बीमा’ प्लान प्रस्तुत किया
इंडिया, 2021। बैंक ऑफ बड़ोदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रमोटेड, इंडिया फस्र्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (इंडियाफस्र्ट लाईफ) ने आज इंडियाफस्र्ट लाईफ सरल बचत बीमा प्लान प्रस्तुत किया। यह पूरे परिवार के लिए एक बचत एवं सुरक्षा कवर है। यह नाॅन-लिंक्ड, नाॅन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, लिमिटेड प्रीमियम पाॅलिसी पाँच या सात सालों के लिए छोटी अवधि तक भुगतान की सुविधा प्रदान करती है और आपको एवं आपके परिवार को 12 से 15 साल की सुरक्षा प्रदान करती है।
इंडियाफस्र्ट लाईफ सरल बचत बीमा प्लान किफायती मूल्य का प्लान है, जो आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बचत करने में मदद करता है। यह किसी दुखद घटना में आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित करता है। साथ ही, यह गारंटीड एडिशन, पहले साल अतिरिक्त एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट, बिना किसी मेडिकल टेस्ट के फ्यूनरल कवर और तीव्र प्रोससिंग की सुविधा एक छत के नीचे प्रदान करता है। परिवार की निवेश की जरूरतों को बुद्धिमानी से सुरक्षित कर यह प्लान मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड तथा मैच्योरिटी की तारीख पर संचित गारंटीड एडिशन प्रदान करता है। मौजूदा टैक्स कानूनों के अनुसार टैक्स बेनेफिट्स भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

इंडियाफस्र्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के डिप्टी सीईओ, रुषभ गांधी ने कहा, ‘‘हमारी कस्टमरफस्र्ट की अवधारणा के अनुरूप, हमें इंडियाफस्र्ट लाईफ सरल बचत बीमा योजना लाॅन्च करने की खुशी है। यह बिस्पोक सरलीकृत उत्पाद सुरक्षा व बचत के दोहरे फायदे प्रदान करता है। यह मुख्यतः क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) एवं ग्रामीण शाखाओं के ग्राहकों के लिए डिज़ाईन किया गया है, जो सरल एवं समझने में आसान उत्पाद पसंद करते हैं, जो सरल व सुगम प्रक्रिया से प्राप्त किए जा सकें।’’

संजीव डोभाल, सीजीएम – ग्रामीण एवं एग्री बैंकिंग, एफआई, आरआरबी एवं आरसेती, बैंक आॅफ बड़ोदा ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हमारे पार्टनर इंडियाफस्र्ट लाईफ ने एक हाईपर-पर्सनलाईज़्ड और समझने में आसान उत्पाद बनाया है, जो हमारे ग्रामीण/आरआरबी ग्राहकों की विशेष जरूरतों को पूरा करे। वो एक सरल ओटीसी प्रक्रिया द्वारा उत्पाद खरीद सकते हैं, जो उनकी सुरक्षा, बचाव और पैसों की जरूरत का ख्याल रखे। मुझे विश्वास है कि इंडिया फस्र्ट लाईफ सरल बचत बीमा प्लान द्वारा आरआरबी का व्यवसाय बहुत तेजी से वृद्धि करेगा।’’
इंडियाफस्र्ट लाईफ विभिन्न ग्राहक वर्गों के लिए 45 जरूरत पर आधारित प्रस्तुतियों (उत्पादों व राईडर्स) का विस्तृत संग्रह प्रदान करता है। यह वितरण की विभिन्न क्षमताओं का इस्तेमाल करता है और निवेश के भिन्न-भिन्न विकल्पों का विस्तार करता है। हम अपने विस्तृत वितरण नेटवर्क द्वारा देश में 98 फीसदी पिनकोड्स पर ग्राहकों को सेवाएं देते हैं।


