- शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
- ISA Marathon 1.0 Showcases the Collective Strength of Indore’s IT Community; Over 2,000 Runners Participate
- आईएसए मैराथन 1.0 में दिखी इंदौर के आईटी समुदाय की सामूहिक शक्ति, 2,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
- “He’s Gone Beyond Extraordinary”: Two-Time National Award Winner Preetisheel Singh D’Souza on Kazu Hiro’s Work on Tom Cruise in Digger
- ‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
इंडियन बैंक ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में आयोजित रैम (RAM) आउटरीच कार्यक्रम में ₹2,150 करोड़ के ऋण वितरित किए
जयपुर में क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के उद्घाटन के साथ राजस्थान में बैंक की मौजूदगी और हुई मजबूत
जयपुर, सितंबर 5, 2026: इंडियन बैंक ने जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित रिटेल, एग्रीकल्चर एवं एमएसएमई (रैम) आउटरीच कार्यक्रम के दौरान राजस्थान और मध्य प्रदेश के लाभार्थियों को कुल ₹2,150 करोड़ के ऋण वितरित किए। यह कार्यक्रम इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार के जयपुर दौरे का हिस्सा था। इसके माध्यम से बैंक ने व्यक्तियों, किसानों और कारोबारियों को समयबद्ध एवं सुगम ऋण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
अपने दौरे के दौरान श्री बिनोद कुमार ने इंडियन बैंक की एमसीबी शाखा, जयपुर तथा क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय (FGMO), जयपुर का उद्घाटन किया। इन पहलों से क्षेत्र में बैंक की परिचालन एवं प्रशासनिक क्षमता को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर श्री बिनोद कुमार, एमडी एवं सीईओ, इंडियन बैंक ने कहा, “राजस्थान इंडियन बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण और तेजी से विकसित हो रहा बाजार है। जयपुर में क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय की स्थापना राज्य में हमारी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य केवल शाखाओं और कारोबार का विस्तार करना नहीं, बल्कि राजस्थान के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करना है।
“कृषि, एमएसएमई, रिटेल और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को समय पर और सुगम वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर हम उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर सृजित करने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में योगदान दे रहे हैं। रैम(RAM) आउटरीच कार्यक्रम के तहत ₹2,150 करोड़ का ऋण वितरण हमारे ग्राहकों की विविध वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और उनकी विकास संबंधी आकांक्षाओं को समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
नवस्थापित क्षेत्र महाप्रबंधक (FGMO) जयपुर राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक कार्यालय के रूप में कार्य करेगा। इसके अंतर्गत राजस्थान के दो अंचल कार्यालय और मध्य प्रदेश के चार अंचल कार्यालय कार्य करेंगे। इससे दोनों राज्यों में बैंक के परिचालन समन्वय को बेहतर बनाने और ग्राहकों की बदलती बैंकिंग एवं ऋण जरूरतों के प्रति अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी।
एफजीएमओ (FGMO) जयपुर के उद्घाटन के अवसर पर श्री रवि कुमार, क्षेत्र महाप्रबंधक; श्री धीरज भाटिया, उप महाप्रबंधक; तथा श्री मिथिलेश कुमार वर्मा, अंचल प्रबंधक, अंचल कार्यालय जयपुर सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी तथा ऑफिसर्स एवं एम्प्लॉइज यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रैम (RAM) आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से इंडियन बैंक एमएसएमई, कृषि, रिटेल और उद्यमिता से जुड़े ग्राहकों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर निरंतर ध्यान दे रहा है। बैंक का यह प्रयास वित्तीय समावेशन को मजबूत करने और राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में समावेशी आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


