- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विंक रीवाइंड पर भारत के 2023 के फेवरेट म्यूजिक लाइव
· 2023 विंक रीवाइंड में टॉप कलाकार, गाने और एल्बम्स हैं, जिन्होंने इस साल संगीत के मामले में भारत की पसंद दिखाई है और इस बार यूजर को रीवाइंड से मिला अनुभव बिल्कुल नया और निजी है
· रोमांस और डांस के गाने सबसे ज्यादा स्ट्रीम हुए और इसलिये यह जोनर्स भारत के चहेते जोनर्स बनकर उभरे
· अरिजीत सिंह, प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य टॉप तीन कलाकारों में शुमार
· स्ट्रीम में 2022 की तुलना में 17% की बढ़ोतरी हुई और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा दिल्ली शीर्ष शहरों में रहे
गुड़गांव, भारत, 01 दिसम्बर 2023 : डाउनलोड्स और डेली एक्टिव यूजर्स के लिहाज से भारत के नंबर 1 म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूजिक ने आज अपना विंक रीवाइंड 2023 जारी किया है। इसमें भारतीय संगीत की दुनिया में इस साल के टॉप कलाकारों, एल्बम्स और गानों की घोषणा की गई है।
विंक रीवाइंड 2023 एक साल विशेष के दौरान विंक म्यूजिक पर चलने वाले टॉप कलाकारों, एल्बम्स, गानों और प्लेलिस्ट्स की तुलना करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एल्गोरिदम के प्रभाव से यह यूजर्स के संगीत सुनने के पैटर्न के बारे में बताता है और विंक यूजर्स के लिये ऐप पर निजी अनुभव की पेशकश करता है। इसमें वह ट्रेंड्ज़ दिये जाते हैं, जो स्ट्रीम हुए कुल मिनटों, चहेते गानों और कलाकारों को सुनने के पैटर्न्स की की झलक देते हैं। इन सभी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा सकता है।
इस साल के रीवाइंड में खास फीचर्स हैं, जैसे कि म्यूजिकल ज़ोडियाक, जो फैन कंजम्पशन पर आधारित एक रिसीव एक्टिविटी है। इसके द्वारा प्रशंसकों की यह जानने में मदद की जाती है कि वे किसके सुपरफैन हैं। इसके अलावा, विंक के श्रोताओं को एक खास प्लेलिस्ट भी मिलेगी, जिसमें उनके सारे टॉप गाने और उनके चहेते कलाकार का एक खास मैसेज वीडियो भी होगा।
एयरटेल में डिजिटल प्रोडक्ट्स एण्ड सर्विसेस के हेड अभिषेक बिस्वाल ने कहा, ‘विंक में हम हमेशा अपने प्लेटफॉर्म पर अनुभव को बेहतर बनाने के दिलचस्प तरीके खोजने की कोशिश करते हैं। इसके अनुसार, विंक रीवाइंड एक बेहतरीन पहल है, जो संगीन को पसंद करने और कंजम्पशन के ट्रेंड्ज़ पर ग्राहकों की गहन जानकारियाँ देती है। इससे हमें अपने ऐप पर अनुभव को बेहतर बनाने और अपने ग्राहकों को ज्यादा महत्व प्रदान करने में काफी मदद मिलती है। हम अपने ग्राहकों को संगीत का निजी अनुभव देने की कोशिशें जारी रखेंगे।’
विंक स्टूडियो स्वतंत्र कलाकारों के लिये भारत का सबसे बड़ा म्यूजिक डिस्ट्रिब्यूशन इकोसिस्टम है, जिसके पास अब 1300 से ज्यादा कलाकार हैं। इनमें से 55% कलाकार नॉन-मेट्रो शहरों से हैं, जिनमें पूर्वोत्तर के शहर भी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि इस प्लेटफॉर्म ने कैसे इन कलाकारों को एक रचनात्मक आउटलेट दिया है और उनके लिये मोनेटाइजेशन तथा डिस्कवरी की चिंताएं हल की हैं। हिन्दी में आदित्य रिखारी, अंग्रेजी में माली, तेलुगू में हर्षा प्रवीण, तमिल में एआर आनंध, कन्नड़ में धीमुसिक्स और बंगाली में राज बर्मन इस साल के प्रमुख इंडी कलाकारों में शामिल हैं।
वर्ष 2023 में विंक ने सिंगल सॉन्ग जैसेकि मांज म्यूजिक और अनुषा दांडेकर का ‘लव टोकन’, विशाल डडलानी का ‘बिल्लो’ और निकिता गांधी का सिंगल ‘प्यार में पागल’ के वितरण में सहयोग दिया। इसके साथ ही स्वतंत्र निर्माताओं को भी उनका दायरा बढ़ाने में मदद दी, जैसे कि एलजीएफ स्टूडियोज, जिनकी फिल्म ‘लव ऑल’ को इस प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया गया। इस फिल्म में के के मेनन और स्वास्तिका मुखर्जी हैं।
विंक म्यूजिक सारे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, इसमें एंड्रॉइड ड्राइव मोड, एंड्रॉइड ऑटो, सिरि, ऐप्पल कार प्ले, गूगल नेस्ट, ऐप्पल वाच और गूगल असिस्टेन्ट शामिल हैं।


