- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV MG विंडसर की कीमत 13,49,800 रुपये(एक्स-शोरूम) से शुरू
• उद्योग और सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए ढेरों फीचर्स से लैस
• वाहन के पहले मालिक के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ पेश
• MG ऐप के eHUB की मदद से पब्लिक चार्जरों पर एक वर्ष तक फ्री चार्जिंग की सुविधा
• 3 वर्ष/45,000 किमी* के बाद 60% बायबैक का भरोसा
• बुकिंग 3 अक्टूबर 2024 से शुरू
गुरुग्राम, सितंबर, 2024: JSW MG मोटर इंडिया ने आज पिछले दिनों लॉन्च की गई MG विंडसर की कीमतों की घोषणा कर दी है। MG विंडसर की शुरुआती कीमत 13,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। भारत की इस पहली इंटेलिजेंट CUV में सेडान जैसा कंफर्ट और SUV जैसा स्पेस, दोनों के फीचर्स मिलते हैं। यह कार ग्राहकों को एक शानदार बिजनेस-क्लास का अनुभव प्रदान करती है।
CUV को बेहद फ्यूचरिस्टिक एयरोडायनामिक डिज़ाइन, विशाल और शानदार इंटीरियर, भरोसेमंद सेफ्टी, स्मार्ट कनेक्टिविटी, ड्राइविंग कंफर्ट और कई सारे हाई-टेक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, इस वाहन को लेकर कंपनी ने कई कदम उठाए हैं, जो ग्राहकों को भरपूर मन की शांति प्रदान करती है, इसकी सुविधाओं की बात करें तो पहले मालिक के लिए बैटरी पर लाइफलॉन्ग वारंटी और तीन साल के बाद 60% बायबैक का भरोसा मिलता है। इसके साथ्ज्ञ ही eHUB बाय MG ऐप का उपयोग करके सार्वजनिक चार्जर पर एक साल की निःशुल्क चार्जिंग जैसी सुविधा भी मिलती है। विंडसर चार रंगों में उपलब्ध है। इसमें स्टारबर्स्ट ब्लैक, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और टरकोजी ग्रीन शामिल हैं।
MG विंडसर की एक्स-शोरूम कीमतें
वेरिएंट कीमत (रुपये)
Excite 13,49,800
Exclusive 14,49,800
Essence 15,49,800
इस अवसर पर बात करते हुए, JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर, सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, “MG विंडसर अपनी आकर्षक पैकेजिंग और कीमत के साथ ग्राहकों को EV लाइफस्टाइल में अपग्रेड करने में मदद कर रही है। हमें विश्वास है कि यह ज्यादा से ज्यादा संभावित ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वेहिकल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस बदलाव से एक हरे भरे भविष्य की ओर कदम बढऋाने में मदद मिलेगी।”
विंडसर को एयरोग्लाइड डिज़ाइन लैग्वेज के साथ पेश किया गया है। यह एक दम फ्युचरिस्टिक डिजाइन है। यह कार अब तक चले आ रहे कारों के पारंपरिक विभाजन के कॉन्सेप्ट से अलग है। इसका इंटीरियर विशाल और बेहद खूबसूरत है। इसमें बड़ी एयरो लाउंज सीटें दी गई हैं, जिन्हें 135 डिग्री तक झुकाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें विशाल इन्फिनिटी व्यू ग्लास रूफ दिया गया है जो आपको बिजनेस क्लास का अनुभव प्रदान करता है। इसका इमर्सिव एंटरटेनमेंट और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स सेंट्रल कंसोल में 15.6” के बड़े ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले पर चलता है।
MG विंडसर 38 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जो IP67 प्रमाणित है। यह कार चार ड्राइविंग मोड (इको+, इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) के साथ 100KW (136ps) पावर और 200Nm टॉर्क का दमदार पर्फोर्मेंस देती है। यह कार से एक बार चार्ज करने पर 331 किमी** की रेंज मिलती है।


