- Khushi Kapoor to Alaya F: Bollywood Divas Who Slayed Shimmery Ensembles
- Saurabh Shukla’s Jab Khuli Kitaab, presented by Applause Entertainment, comes a full circle from Stage to Screen.
- Triptii Dimri to Alia Bhatt: Bollywood Actresses Who Performed Action Sequences On-Screen
- “लिखते समय ही यह मेरे दिमाग में फिल्म की तरह चल रही थी” सौरभ शुक्ला
- Netizens Give a Big Thumbs Up to Ram Charan’s Rai Rai Raa Raa Song from Peddi, Fan Says ‘India’s No.1 Graceful Dancer on Duty’
भारत का होम्योपैथी चिकित्सा सिस्टम सम्पूर्ण विश्व में सबसे बेहतर – डॉ अनिल खुराना
पूरे विश्व से लोग होम्योपैथी पढ़ने के लिए भारत आना चाहते हैं
श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित, श्रीमती कमलाबेन रावजी भाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इंदौर में नेशनल कमिशन ऑफ़ होम्योपैथी (एन सी एच) का २ दिवसीय सी बी डी सी प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाने वाले चिकित्सा शिक्षकों को कैसे छात्रों को पढ़ाना है यह सिखाया जा रहा है, जिससे कि होम्योपैथी चिकित्सकों के मानक स्तर को बेहतर किया जा सके.
आज के सत्र में होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका, ऑरगेनॉन, रेपर्टरी , पैथोलॉजी तथा फोरेंसिक मेडिसिन के विषय पढ़ाये गए कल होने वाले सत्र में प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, ओब्स्टेट्रिक एवं गायनोकॉलोजी तथा सर्जरी के विषय पढ़ाएं जायेगे भारत के विभिन्न राज्यों से विशेष कर उत्तराखंड, हिमाचल, छतीशगढ, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ तथा मध्य प्रदेश से होम्योपैथी चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों का इतना बड़ा जमवाड़ा इंदौर में पहली बार हुआ है इसके लिए श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री प्रदीप भाई शाह एवं मानद महामंत्री श्री पंकज भाई संघवी ने एन सी एच को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनिल खुराना ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व से लोग होम्योपैथी पढ़ने के लिए भारत आना चाहते हैं, भारत का होम्योपैथी चिकित्सा सिस्टम सम्पूर्ण विश्व में सबसे बेहतर है आपने आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि जब लोग एलोपैथी या अन्य चिकित्सा प्रणाली का इलाज करा लेते है और ठीक नहीं होते है तब होम्योपैथी चिकित्सा के लिए आते और ठीक भी होते हैं, लेकिन होम्योपैथी चिकित्सकों को खुद को समय के अनुसार और बेहतर बनाने की आवश्यकता है. योग्यता आधारित पाठ्यक्रम के माध्यम से सीखने की यात्रा को बढ़ावा दिया जायेगा। आपने रिसर्च पर बल देते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सकों और छात्रों को रिसर्च फ्रेंडली होना होगा ताकि हम भविष्य के हेल्थ चैलेंज का सही तरीके से सामना कर सकें और भारत को बेहतर होम्योपैथी चिकित्सक दे सकें.
कार्यक्रम की रूप रेखा, एन सी एच सचिव डॉ संजय गुप्ता ने दिया. होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड एन सी एच के अध्यक्ष डॉ तारकेश्वर जैन ने नए सिलेबस के बारे में सभी को बताया और उसको लागू करने में एन सी एच को सहयोग करने की अपील भी की.
श्री गुजराती समाज एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अतुल भाई सेठ ने एन सी एच की सराहना करते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सकों को सिखाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहना चाहिए.
कॉलेज शाशी निकाय अध्यक्ष श्री भरत भाई शाह ने कहा कि गुजराती समाज द्वारा संचालित इस होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय का यह सौभाग्य है की इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए इंदौर को चुना और हमें भारत राज्यों से पधारे होम्योपैथी चिकित्सकों का स्वागत करने के लिए अवसर प्रदान किया। श्री गुजराती समाज इंदौर शहर में बेहतर होम्योपैथी चिकित्सा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
संस्था प्राचार्य डॉ एस पी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया सञ्चालन डॉ अनुपम श्रीवास्तव ने किया. संस्था के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर डॉ मुकेश अग्रवाल डॉ एके द्विवेदी डॉ कोमल जोशी डॉ प्रीती कवठेकर एवं अन्य सभी उपस्थित रहे एवं पूरे देश से पधारे होम्योपैथी चिकित्स्कों की आवभगत तथा स्वागत सत्कार किया.


