- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में शीघ्र शुरू होगा होम्योपैथी में एमडी एवं पीएचडी पाठ्यक्रम – भरत भाई शाह
एआई सुधारेगा होम्योपैथिक चिकित्सकों का मानक स्तर
इंदौर। २ दिवसीय सी बी डी सी प्रोग्राम के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ एस सिंह ने ओपनिंग रिमार्क दिया तथा भारत विभिन्न राज्यों से पधारे होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षकों का स्वागत भी किया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल प्लेटफार्म्स के साथ कदमताल करना आज के दौर की अनिवार्यता है। इन अत्याधुनिक तकनीकों से हम होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी जोड़ेंगे और इनके माध्यम से उनका मानक स्तर भी ऊँचा उठायेंगे, ताकि वो मरीज की और बेहतर और त्वरित देखभाल व इलाज कर सकें।
ये बात नेशनल कमिशन ऑफ़ होम्योपैथी (सीबीडीसी) प्रोग्राम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल खुराना ने कही। श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित, श्रीमती कमलाबेन रावजी भाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, छत्तीसगढ, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़ समेत देश के अनेक हिस्सों के चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
नए सिलेबस के बारे में उपयोगी जानकारी होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड एनसीएच के अध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर जैन ने नए सिलेबस के बारे में उपयोगी जानकारी दी तो कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय के चेयरमैन भरतभाई शाह ने होम्योपैथी में एमडी और पीएचडी शुरु करने की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जब से मैं केंद्रीय होम्योपैथी अनुसन्धान परिषद, आयुष मंत्रालय के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी एवं प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह जी के साथ दिल्ली में आयुष मंत्री जी के समक्ष होम्योपैथी में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए सीसीआरएच के साथ एमओयू साइन किया था तभी से हमारे होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में रिसर्च पर कार्य करना भी प्रारम्भ हो गया है। जिसके सुखद परिणाम हमें निकट भविष्व में देखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि एनसीएच सचिव डॉ संजय गुप्ता ने सीबीडी क्यूरिकुलम के महत्व को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर प्रोफ़ेसर डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. ए.के. द्विवेदी, डॉ. कोमल जोशी, डॉ. प्रीती कवठेकर, डॉ. रुपाली दवे, डॉ. गिरीश बोचरे, डॉ. प्रवीण चौबे, डॉ. शिखा शर्मा, डॉ अंजलि निगम, डॉ. मनोज बागुल, नीलिमा गीते एवं डॉ. चेतना शाह सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर,मेडिकल ऑफिसर, फैकल्टी और स्टूडेंट्स उपस्थित थे। एनसीएच के सभी पदाधिकारियों ने श्री गुजराती समाज इंदौर के मानद महामंत्री श्री पंकज भाई संघवी एवं अध्यक्ष श्री प्रदीप भाई शाह को प्रदान की गई सभी सुविधावों के लिए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया


