- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पुलिस परिवार के बच्चों की दी गुड व बेड टच की जानकारी
इन्दौर. पुलिस परिवार के बच्चों व लड़कियों की सुरक्षा व उन्हें महिला अपराधों से संबंधित जानकारी देने के संबंध में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में ऑपरेशन मुस्कान के तहत डीआरपी लाईन के पुलिस परिवार के व आर.आई. गु्रपके बच्चों व लड़कियों का एक सेमिनार आयोजित कर की गयी.
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में, रक्षित निरीक्षक इंदौर श्री जय सिंह तोमर, सूबेदार उज्मा खान, आर. आई. ग्रुप की सुश्री आरती जी व उनके गु्रप के बच्चों व लड़कियों सहित डीआरपी लाईन इंदौर में निवासरत पुलिस परिवार के 125 बच्चें व लड़कियां सम्मिलित हुए.
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने, सभी बच्चों व लड़कियों को महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अपराधों की रोकथाम हेतु की जाने वाली कार्रवाइयों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए, उन्हे सुरक्षित स्पर्श आदि को ध्यान में रखते हुए, गुड टच व बेड टच के बारें में बताया. इस प्रकार की घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है और हमें किसी अप्रिय स्थिति में क्या करना चाहिये व किस प्रकार से हम पुलिस व हमारे अपनो की सहायता ले सकते है,इस संबंध में उक्त बच्चों व लड़कियों को समझाईश देते हुए, उन्हे सेल्फ डिफेंस आदि के संबंध में जरूरी टिप्स भी दिये गये.
इस अवसर पर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा बताया कि, पुलिस अनवरत रूप से अपनी ड्यूटी करते हुए, समाज से बुराईयों को दूर करने के लिये कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ आमजनता को जागरूक भी करती है, लेकिन इसी के चलते समयाभाव में अपने परिवार व बच्चों को भूल जाती है, इसके लिये ही उक्त ऑपरेशन आभास पुलिस मुखयालय के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है. जिसमें पुलिस द्वारा आम जनता को जागरूक करने के साथ-साथ अपने पुलिस परिवार के बच्चों, लड़कियों व महिलाओं को भी महिला सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी दी जा रही है और यह कार्यक्रम इन्दौर जिले के सभी थानों पर आयोजित किया जाएगा जहां पर पुलिस परिवार रहते हैं.


