- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंश्योरेंसदेखो ने कोविड-19 वैक्सीनेशन स्लॉट फाइंडर लॉन्च किया
नई दिल्ली, मई, 2021 : प्रमुख बीमा तकनीक स्टार्टअप कंपनी, इंश्योरेंसदेखो ने आज ‘कोविड-19 वैक्सीनेशन स्लॉट फाइंडर’ नामक एक प्लेटफार्म शुरू किया जो देश भर के नागरिकों को अपने आसपास कोविड-19 टीकाकरण स्लॉट की उपलब्धता की खोज करने में मदद करेगा। यह कदम कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए कंपनी की कोशिशों का हिस्सा है।
मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच कोविड-19 वैक्सीन और इसके उपलब्ध स्लॉट की आपूर्ति और मांग के बीच एक बहुत बड़ा अंतर है। ‘कोविड-19 वैक्सीनेशन स्लॉट फाइंडर’ सुविधा आसपास के टीकाकरण केंद्रों का पता लगाने और को-विन ऐप पर सीधे जाने और उपलब्ध होने पर स्लॉट बुक करने में सभी की मदद करेगा। टीकाकरण स्लॉट की अनुपलब्धता के मामले में यह सुविधा उपयोगकर्ता को स्लॉट उपलब्धता के बारे में शीघ्र जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाएगी।
इंश्योरेंसदेखो के सह-संस्थापक और सीईओ श्री अंकित अग्रवाल ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा : “कोविड-19 वैक्सीनेशन स्लॉट फाइंडर के साथ हम वर्तमान प्लेटफॉर्म को बार-बार नए स्लॉट्स को रिफ्रेश करने की परेशानी और कम होने की उम्मीद करते हैं। स्लॉट खोजक उपयोगकर्ताओं को, अगर तत्काल कोई स्लॉट उपलब्ध नहीं है तो वैक्सीन के अलगे स्लॉट की उपलब्धता के बारे में सूचित सूचित करेगा।”
स्लॉट उपलब्धता की जांच करने के लिए, बस www.InsuranceDekho.com पर जाना होगा और पेज के ऊपरी दाएं कोने पर ‘कोविड-19 वैक्सीनेशन स्लॉट फाइंडर’ आप्शन पर क्लिक करना होगा। उपयोगकर्ता को उसके आसपास के टीकाकरण केंद्रों को खोजने के लिए ‘सर्च बाय पिनकोड’ या ‘सर्च बाय डिस्ट्रिक्ट’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। आयु समूह का चयन करें और ‘फाइंड वैक्सीन सेंटर’ पर क्लिक करें। पास के केंद्रों पर उपलब्ध टीकाकरण स्लॉट आवश्यक जानकारी के साथ उपयोगकर्ता को प्रदर्शित किए जाएंगे। स्लॉट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में उपयोगकर्ता जब भी स्लॉट उपलब्ध हो, अधिसूचना के लिए अनुरोध कर सकता है। इंश्योरेंसदेखो केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रबंधित और संचालित को-विन एप से डेटा प्राप्त करता है।
कोविड-19 टीकाकरण स्लॉट खोजक अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह आपके पहले टीके की खुराक के लिए टीकाकरण स्लॉट विवरण प्राप्त करने में मदद करने के लिए आसान चरणों के साथ उपलब्ध है।


