- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम मनी द्वारा निवेशक अब आईपीओ खुलने के 3 – 4 दिन पहले भी आवेदन कर सकते हैं , भारत में ऐसी सुविधा देने वाला पहला डिजिटल निवेश प्लेटफार्म
पेटीएम मनी अब बाजार में वास्तविक आइपीओ खुलने से पहले आइपीओ के लिए आवेदन करने की क्षमता देता है
नोएडा, भारत, जुलाई: पेटीएम मनी, देश के प्रमुख डिजिटल ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म, ने आज अभिनव फीचर के लॉन्च की घोषणा की है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बाजार में वास्तविक रूप से आईपीओ खुलने से पहले ही उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पेटीएम मनी अपने यूजर्स को ऐसी सेवा देने वाला भारत का पहला डिजिटल ब्रोकर है और उसे उम्मीद है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीओ में खुदरा उपभोक्ताओं की भागीदारी में बढ़ोतरी होगी।
आईपीओ के लिए पारंपरिक आवेदन का तरीका समय आधारित है औऱ आज की तारीख में यूजर्स किसी भी आईपीओ के लिए तीन दिनों की समयावधि के भीतर बाजार (शेयर) की चुनिंदा अवधि के दौरान ही आवेदन कर पाते हैं। निवेश करने वाले समुदाय का एक बड़ा हिस्सा सक्रिय रूप से ट्रेडिंग यानी कारोबार नहीं करता है और वह आम तौर पर बाजार के काम करने के समय के दौरान व्यस्त रहता है और इस वजह से वह आईपीओ के लिए आवेदन करने से चूक जाता है। ऐसी स्थिति युवा निवेशकों और मिलेनियल्स के मामले में ज्यादा देखी जाती है और ‘’आईपीओ खुलने से पहले किया जाने वाला आवेदन’’ (प्री आईपीओ ओपन ऐप्लिकेशन) फीचर ऐसे ही निवेशकों को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है।
‘’आईपीओ खुलने से पहले किया जाने वाला आवेदन’’ (प्री-ओपन आईपीओ ऐप्लिकेशन) फीचर के सक्रिय होने के बाद कोई यूजर 24X7 कभी भी आईपीओ के लिए आवेदन कर सकता है। निवेशकों की तरफ से ऑर्डर दिए जाने के बाद यह पेटीएम मनी के सिस्टम में सुरक्षित हो जाएगा और आईपीओ खुलने के बाद इस ऑर्डर को सीधे एक्सचेंज को भेज दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यूजर को हर चरण के बारे में नोटिफिकेशन मिलता रहेगा ताकि उनके निवेश के अनुभव को आसान और बेहतर बनाया जा सके। पेटीएम मनी पर इस फीचर के साथ लॉन्च होने वाला पहला आईपीओ ज़ोमैटो का होगा और पिछले दो दिनों के दौरान हजारों आवेदकों ने इस प्लेटफॉर्म पर अपने ऑर्डर्स दिए हैं।
लोकप्रिय आईपीओ की अत्यधिक मांग की वजह से बेहद कम समयावधि के लिए बाजार के भागीदारों को सर्वर या नेटवर्क में बाधा का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इस फीचर के इस्तेमाल में तेजी आने के साथ साथ संभव है कि ‘’आईपीओ खुलने से पहले किया जाने वाला आवेदन’’ (प्री-ओपन आईपीओ ऐप्लिकेशन) की प्रक्रिया किसी एक विशेष समयावधि तक सीमित नहीं रहेगी और इस वजह से एक्सचेंज और पेमेंट गेटवे पर एक विशेष समय के दौरान पड़ने वाले दबाव में कमी आएगी और साथ ही बाजार के प्रतिभागियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा, ‘’पिछले कुछ महीनों के दौरान आईपीओ में पैसा लगाने की प्रवृत्ति में उछाल देखा गया है और हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जिसमें यूजर्स बाजार की समयावधि के दौरान अपनी व्यस्त दिनचर्या और अधिक मांग की वजह से प्रॉसेसिंग में लगने वाले समय की देरी की वजह से आईपीओ के लिए आवेदन करने से चूक गए। हम ऐसे यूजर्स की जिंदगी आसान बनाना चाहते हैं और हमारी कोशिश है कि इन्हें किसी भी बेहतर मौके का लाभ उठाने से न चूकने दिया जाए।’’
पेटीएम मनी ने अपने यूजर्स को सबसे व्यापक आईपीओ ऐप्लिकेशन अनुभव प्रदान करने के लिए अन्य एडवांस फीचर्स को भी लॉन्च किया है। पेटीएम मनी के यूजर्स अब एक क्लिक के साथ आईपीओ ऐप्लीकेशन को पूरा कर सकते हैं, शेयरधारक श्रेणी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, और आईपीओ सब्सक्रिप्शन की संख्या को लाइव ट्रैक भी कर सकते हैं।


