- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
महिलाएं ही देश के सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखती हैं: मुख्यमंत्री कमलनाथ
देवी अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
इंदौर. महिलाएं ही देश के सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखती हैं। ये महिलाएं ही हैं जो देश को एक झंडे के नीचे रखे हुए है। दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस समूह बधाई का पात्र है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है।
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने यह बात आज इंदौर में होटल रेडिसन ब्लू में समूह द्वारा आयोजित देवी अवार्ड कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है और इनका समाज के प्रति बड़ा योगदान हो सकता है । आज जरुरत इस बात की है कि ऐसा वातावरण निर्मित हो कि महिलाएं हर क्षेत्र में बिना संकोच भाग ले सकें और तरक्की कर सकें। इस अवसर पर इंदौर जिले के प्रभारी एवं गृह मंत्री श्री बाला बच्चन
स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, सांसद श्री विवेक तनखा, श्रीमती शोभा ओझा, श्री नरेंद्र सलूजा, श्री विनय बाकलीवाल, पद्म श्री भालू मोंढे, श्री संजय जगदाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक तथा संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी,आयुक्त जनसंपर्क श्री पी. नरहरि, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि 30 वर्ष पूर्व महिलाओं की स्थिति और आज में काफी परिवर्तन आया है। गांव-गांव में स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक गतिविधियां जारी है।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि देश की महानता को कभी ना भूलें । अपना परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और देश की तरक्की में सहभागी बनें। भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इसे अनूठी बताया और कहा कि भाषा, संस्कृति, पहनावे की विविधता और अनेकता में एकता देश की पहचान है ।
समूह के संपादन निदेशक श्री प्रभु चावला ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्र और शक्तिशाली महिलाएं किसी भी देश की रीढ़ होती हैं। इसके मद्देनजर दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
वुमन अवॉर्ड फॉर डायनेमिक एंड इनोवेशन “देवी” नामक यह अवार्ड एक स्वतंत्र ज्यूरी द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ इन असाधारण महिलाओं का चुनाव करता है। इंदौर में आज इस अवार्ड का 20वां कार्यक्रम है। कई महिला उद्यमियों, कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, नवाचारियों और शिक्षाविदों को इसकी स्थापना के बाद से गत 19 वर्षों से सम्मानित किया जा रहा है।
जिन महिला हस्तियों को कार्यक्रम में अवार्ड दिया गया उनमें अनुराधा सक्सेना, आर्यमा सान्यास, जनक पलटा, माया विश्वकर्मा, डॉ. विनीता मेवाड़ा, डॉ. लीला जोशी, राजश्री पाठक, रुचिवर्धन, उषा जैन, मेघा परमार, भावना डहेरिया,अंबिका बेरी, मोनिका पंजाबी वर्मा, मुस्कान अहिरवार, डॉ. दिव्या गुप्ता शामिल हैं। इसके पूर्व में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ और श्री प्रभु चावला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


