- Anu Malik joins Zee TV’s Sa Re Ga Ma Pa 2026 as a special judge
- Raghubir Yadav reveals he had a heart attack before shooting an intense scene for Hunkkaar!
- जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी
- केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
- नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) मनाएगा “दिवाली सेवा वाली”
इंदौर 22 अक्टूबर, 2024 – जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने दिवाली के पावन पर्व पर एक विशेष पहल की है। जीतो यूथ अपने सदस्यों के सहयोग से विभिन्न आश्रमों और गैर सरकारी संगठनों के 1200 से अधिक अनाथ एवं विशेष रूप से सक्षम (स्पेशली एबल्ड) बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने जा रहा है।
24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वादिष्ट भोजन और उपहारों की व्यवस्था की गई है। जीतो (JITO) ने इस अवसर पर 200 से अधिक बच्चों को एक वर्ष की शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया है। जीतो के बोर्ड सदस्यों ने अपने जन्मदिन पर एक बच्चे की शिक्षा का खर्च उपहार में देने का संकल्प लिया है।
जीतो के प्रतिनिधि ने कहा, “हमारा लक्ष्य युवाओं को एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है। हम गरीब बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
जीतो ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इस अभियान के तहत, बच्चों को स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बोर्ड, शौचालय और स्वच्छता सुविधाएं, और नियमित स्वास्थ्य जांच प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर जीतो ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें बच्चों को एकता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों को एक मंच प्रदान करेगा जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और एक – दूसरे के साथ जुड़ सकेंगे।
इस कार्यक्रम में 350 से अधिक युवा वॉलंटियर्स भाग लेकर बच्चों के जीवन में खुशियां भरने का प्रयास करेंगे। अभियान में मयंक दोषी, प्रतीक सूर्या, अनल जैन, निमित चेलावत, अनुज जैन, मनाल सुराना, प्रखर मेहता, दिव्य दोशी, कृष मेहता, ऊर्जा मेहता, शिक्षा बोथरा, रागिनी बाफना, विदुषी जैन, गृश्मा जैन, रिद्धि कांकरिया और प्रसिद्धि कांकरिया जैसे युवाओं ने अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जीतो अपैक्स, जीतो एमपीसीजी और जीतो इंदौर चैप्टर के प्रमुखों कमलेश जी सोजतिया, हितेन्द्र जी मेहता, दिलीप जी जैन और विमल जी घोड़ावत ने युवा टीम के इस उत्साहवर्धक प्रयास की सराहना की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस तरह के नेक कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया।
इस अभियान के माध्यम से जीतो ने सामाजिक कल्याण और समुदाय विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


