- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जैन मंदिरों में भी होगी नवरात्रि पर मां की आराधना
इंदौर. दिगंबर जैन 20 पंथी मंदिरों पर भी प्रत्येक नवरात्रि के दौरान मां की आराधना आरती व पूजन का विशेष आयोजन किया जाता है। 6 अप्रैल शनिवार से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होने जा रहा है जो 14 अप्रैल रविवार तक चलेगा।
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मुख्य कार्यक्रम श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज पर आयोजित किए जाएंगे।इसमें सुबह 7:00 बजे से ही शांति धारा, पूजन, अभिषेक के साथ साथ मां की विशेष आराधना की जाती है एवं शाम को 8:30 बजे से महा पुण्यदायीं मंगलमय आरती का आयोजन किया जाता है।
इसी तारतम्य में 1008 श्री चंद्रप्रभु चैत्यालय पार्श्वनाथ नगर मे भी चैतन्य चमत्कारी मां की आराधना की जाती है।यहाँ 14 अप्रैल को 56 भोग व महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।गोम्मटगिरी की तलहटी में स्थित मां पद्मावती के दरबार में भी सैकड़ों श्रद्धालु नवरात्रि के दिनों में मां की आराधना व भक्ति करते हैं।
मां पद्मावती के अनन्य भक्तों में शामिल व पद्मावती साधक श्री किशोर जैन, हेमंत शांतिलाल दोशी का कहना है कि नवरात्रि में मां पद्मावती जैन मंदिरों में स्वयं विराजमान होती है एवं अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।यही कारण है कि सभी जैन मंदिरों मे नवरात्रि के दौरान जैन और अजैन सभी तरह के श्रद्धालुओं का मेला सा लगा रहता है।


