- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने इंदौर, मध्य प्रदेश में अपनी ब्रांच शुरू करने की घोषणा की
इंदौर, 6 दिसंबर, 2023: जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने इंदौर शहर में अपनी ब्रांच शुरू करने की घोषणा की है। ब्रांच का उद्घाटन जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री सीमांत शुक्ला ने,जोनल हेड वेस्ट गोपाल सूचक, रीजनल हेड-गुजरात और एमपी तेजस जोशी और क्लस्टर हेड-इंदौर नीलेश बेंद्रे, के साथ किया।
इंदौर मध्य भारत में एक बिजी कमर्शियल सेंटर के रूप में स्थित है और हाल के वर्षों में असाधारण विकास क्षमता का पर्याय बन गया है। अपनी आर्थिक उपलब्धियों से परे, शहर ने स्वच्छता के लिए एक अनुकरणीय स्टैंर्डड स्थापित किया है और लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है।
इस अवसर पर बोलते हुए, जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर, सीमांत शुक्ला ने कहा, “पिछले एक दशक में, इंदौर, मध्य प्रदेश में म्यूचुअल फंड निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है, जो कि 9 गुना है, जो इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6.5% से भी अधिक है। । फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट में यह प्रभावशाली वृद्धि मध्य प्रदेश की असाधारण आर्थिक प्रगति की वजह से है, जो प्रति व्यक्ति आय (पूर्ण रूप से) में 212% की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्शाती है, जो राज्य को देश के शीर्ष-रेटेड क्षेत्रों में से एक बनाता है। हमें मध्य भारत में अपनी जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड की पहली ब्रांच के उद्घाटन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस स्ट्रेटेजिक मूव का उद्देश्य हमारे म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर (एमएफडी) और पार्टनर के लिए सुविधाजनक और लोकल पहुंच प्रदान करना है, जिससे वे लोकल ब्रांच सपोर्ट के साथ अपने कस्टमर को जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड के प्रोडक्ट को अधिक प्रभावी ढंग से पेश करने में सफल हो सकें।
“इस मार्केट से हाल के दिनों में, हमें उत्साहजनक जुड़ाव प्राप्त हुआ है और पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी संख्या में एमएफडी और पार्टनर को सूचीबद्ध किया गया है।”
“इंदौर में हमारी उपस्थिति न केवल हमारी पहुंच का विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि इंदौर को एक केंद्र बनाकर फाइनेंशियल ग्रोथ की संभावना वाले राज्य के रूप में मध्य प्रदेश में हमारे विश्वास को भी दर्शाती है। हम मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देने और इंदौर और व्यापक मध्य भारत क्षेत्र की वित्तीय समृद्धि में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।”
ब्रांच का पता
जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड
गोल्ड आर्केड, कार्यालय क्रमांक 207,
3 न्यू पलासिया, स्ट्रीट नंबर 1,इंदौर – 452001.


