- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
JSW MG मोटर इंडिया ने दो नए 7-सीटर वेरिएंट के साथ किया हेक्टर लाइनअप का विस्तार
हेक्टर प्लस 7-सीटर को सेलेक्ट प्रो 1.5L CVT पेट्रोल 19,71,800* रुपये में लॉन्च किया गया है, वहीं स्मार्ट प्रो 2.0L DSL 6MT 20,64,800* रुपये में उपलब्ध है
· वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ भारत का सबसे बड़ा 35.56 सेमी (14-इंच) HD पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम
· LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लोटिंग लाइट टर्न इंडिकेटर, LED ब्लेड कनेक्टेड टेल लैंप के साथ पैनोरमिक सनरूफ
· स्मार्ट की और डिजिटल ब्लूटूथ® की तथा की शेयरिंग क्षमता के साथ पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप
· 75 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ उद्योग में सबसे बेहतर i-SMART तकनीक
· ABS, EBD, ESP, TCS, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स से भरपूर
गुरुग्राम, 06 नवम्बर, 2024: JSW MG मोटर इंडिया ने भारत की पहली इंटरनेट SUV, MG Hector लाइनअप का विस्तार करने की घोषणा की है। इस नई हेक्टर को दो नए 7-सीटर वेरिएंट, Hector Plus 7-सीटर सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो के साथ पेश किया गया हैं। यह नई हेक्टर उन ग्राहकों को एक स्पेशियस और वर्सेटाइल कार का विकल्प प्रदान करती है, जो एक प्रीमियम SUV का अनुभव चाहते हैं। हेक्टर सेलेक्ट प्रो में CVT ट्रांसमिशन के साथ के साथ 1.5T पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका CVT ट्रांसमिशन एक स्मूथ और बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करता है। वहीं स्मार्ट प्रो वेरिएंट को 2.0L डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और टॉर्क प्रदान करता है।
JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर, सतिंदर सिंह बाजवा ने इस अवसर पर कहा कि “हेक्टर के नए 7-सीटर वेरिएंट यह दिखाते हैं कि अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए JSW MG मोटर इंडिया कितना प्रतिबद्ध है। भारतीय बाजार में MG हेक्टर को मिली सफलता को ध्यान में रखते हुए ये नए एडिशन पेश किए गए हैं। इस नई हेक्टर में क्वालिटी, कंफर्ट और सर्वश्रेष्ठ तकनीक से कोई समझौता नहीं किया गया है। यह नई हेक्टर एक स्पेशियस और वर्सिटाइल अनुभव प्रदान करती है। हेक्टर की इन्हीं खूबियों ने इसे ग्राहकों के बीच एक सबसे पसंदीदा विकल्प बना दिया है। हमें विश्वास है कि हेक्टर प्लस 7-सीटर सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो वेरिएंट आगे भी SUV के शौकीन ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, साथ ही ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते रहेंगे।”
नई हेक्टर को बाजार में बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पेश किया गया है। हेक्टर के नए वेरिएंट में वे सभी प्रमुख फीचर्स दिए गए हैं, जिन्होंने हेक्टर को एक लोकप्रिय SUV के रूप में स्थापित किया है। हेक्टर के इन शानदार फीचर्स में इसकी कमांडिंग रोड प्रेजेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन ड्राइविंग कंफर्ट शामिल हैं। भारत में अपनी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, नए सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो वेरिएंट में पहले से बेहतर इन-कार इंफोटेनमेंट प्रदान किया गया है। हेक्टर के इन खास फीचर्स की बात करें तो इसमें भारत का सबसे बड़ा 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम, 75 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ i-SMART तकनीक, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है।
इसमें R18 डुअल टोन मशीन्ड अलॉय व्हील्स देखने को मिलेगा। इसी के साथ ही, नए ट्रिम्स में एक बोल्ड एक्सटीरियर डिज़ाइन दिया गया है। कार के एक्सटीरियर को LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लोटिंग लाइट टर्न इंडिकेटर्स और LED ब्लेड कनेक्टेड टेल लैंप के साथ और भी खूबसूरत बनाया गया है। इंटीरियर की बात करें तो इसके, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और वुडन फिनिश इसे भीतर से और भी शानदार बनाते हैं। 17.78 सेमी एम्बेडेड एलसीडी स्क्रीन वाला फुल डिजिटल क्लस्टर एक मॉर्डर्न और स्मूथ ड्राइवर इंटरफ़ेस प्रदान करता है। ड्राइविंग को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए, सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो दोनों वेरिएंट में स्मार्ट की के साथ पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा दी गई है। इस सेगमेंट में पहली बार इस कार को इनोवेटिव डिजिटल ब्लूटूथ® की और की शेयरिंग क्षमता* के साथ उतारा गया है। यह शानदार फीचर ड्राइविंग को और भी सुविधाजनक बनाने के साथ सुरक्षा भी प्रदान करती है। इसके साथ ही, स्मार्ट प्रो स्पोर्ट के केबिन को लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल टोन आर्गिल ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही यह पावर ड्राइवर सीट से लैस है।
हेक्टर के नए वेरिएंट में कई सुविधाएं और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक*, ऑल फोर-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल होल्ड कंट्रोल (HAC), ABS + EBD, ब्रेक असिस्ट, सभी सीटों में सीटबेल्ट रिमाइंडर, फॉलो मी होम हेडलैंप, कॉर्नरिंग फ्रंट फॉग लैंप, फ्रंट एवं रियर डिफॉगर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और हाई-स्पीड वार्निंग अलर्ट शामिल हैं।
सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो दोनों ही वेरिएंट बेहद खास कार ओनरशिप प्रोग्राम “एमजी शील्ड” के साथ आते हैं। यह प्रोग्राम आफ्टर सेल्स सर्विसेज का विकल्प प्रदान करता है। इसका स्टैंडर्ड 3+3+3 पैकेज भी ग्राहकों के लिए फायदेमंद है। इस पैकेज में अनलिमिटेड किलोमीटर के साथ तीन साल की वारंटी, तीन साल की रोडसाइड असिस्टेंस और तीन लेबर-फ्री पीरियोडिक सर्विस शामिल हैं। इसके अलावा, वाहन मालिक अपनी वारंटी या रोडसाइड असिस्टेंस की अवधि को बढ़ाकर या प्रोटेक्ट प्लान चुनकर अपनी कवरेज को कस्टमाइज कर सकते हैं। कंपनी का प्री-पेड मैंटेनेंस पैकेज ग्राहकों को मन की शांति प्रदान करता है, साथ ही तनाव-मुक्त ओनरशिप का अनुभव प्रदान करता है।


