- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने DriEV.Bharat में किए ईवी ईकोसिस्टम में कई इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर्स लॉन्च
· एमजी ईहब – एक ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से इंडस्ट्री का पहला ईवी चार्जिंग प्लेटफॉर्म
· प्रोजेक्ट रिवाइव – कारों के अलावा ईवी बैटरी का पुन: उपयोग
· EVPEDIA – इलेक्ट्रिक कार के लिए भारत का पहला समर्पित ईवी शिक्षा और जानकारी भरा प्लेटफॉर्म
· एमजी-जियो इनोवेटिव कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म (MG-Jio ICP) – एक इंटरैक्टिव गेमिंग, लर्निंग और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी
गुरुग्राम, अगस्त, 2024: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने DriEV.Bharat में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए इनोवेशन की एक श्रृंखला को पेश किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कंपनी की ओर से भारत मंडपम, नई दिल्ली में विविधतापूर्ण ऑटोमोटिव और ईवी ईकोसिस्टम के अग्रणी इंडस्ट्री खिलाडि़यों के साथ मिलकर किया गया था। अपनी तरह का पहला यह कार्यक्रम ईवी तकनीक को आगे बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के साथ परेशानी मुक्त स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के लिए मजबूत ईवी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए निर्माताओं की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में एमजी ईहब को लॉन्च किया गया, जो एक ओईएम की ओर से इंडस्ट्री का पहला और सबसे बड़ा चार्जिंग प्लेटफॉर्म है, प्रोजेक्ट रिवाइव, कारों के अलावा ईवी बैटरी को पुन: उपयोग करने पर केंद्रित है, ईवीपीडिया, इलेक्ट्रिक कार यूजर्स के लिए भारत का पहला समर्पित शैक्षणिक और जानकारी भरा प्लेटफॉर्म, एमजी-जियो इनोवेटिव कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म (MG-Jio ICP), जो आने वाले सभी एमजी वाहनों के लिए एक स्टैंडर्ड तौर पर मौजूद होगा।
इनोवेशन और सस्टैनबिलिटी के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए, एमजी की ओर से इंडस्ट्री का पहला चार्जिंग प्लेटफॉर्म ईहब को कार्यक्रम में पेश किया गया। इसका उद्देश्य देशभर में ग्राहकों को एक एकल मंच प्रदान कर ईवी चार्जिंग अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाना है। कंपनी ने प्रोजेक्ट रिवाइव भी पेश किया, जो TERI, Lohum और BatX के साथ भागीदारी में शुरू की गई एक पहल है, इसका उद्देश्य ईवी बैटरी को कारों के अलावा दूसरे जीवन के तौर पर स्थायी सामुदायिक अनुप्रयोगों के लिए अक्षय ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के रूप में उपयोग करने के लिए तैयार करना है।
यह पहल सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देगी, और एक ऐसा सिस्टम तैयार करेगी जिसका उद्देश्य कचरे को खत्म करना और रियूज, रिपेयर और रिसाइकलिंग के सिद्धांत के माध्यम से संसाधनों के निरंतर उपयोग को बढ़ावा देगा और भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा। उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और उनके सवालों का जवाब देने की अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ईवीपीडिया को लॉन्च किया है, जो इंडस्ट्री का पहला समर्पित ईवी एजुकेशन प्लेटफॉर्म है। यह पहल ईवी टेक्नोलॉजी, उसके लाभ, लागत और रख-रखाव से जुड़ी भरोसेमंद, सटीक और रोचक जानकारी प्रदान करती है। मिथकों को खत्म कर और जानकारी भरे निर्णयों को बढ़ावा देकर, ईवीपीडिया ईवी की वकालत करता है और ईवी को अपनाने में व्यापकरूप से मदद करता है।
कार निर्माता ने यह भी घोषणा की है कि आगे आने वाले सभी एमजी वाहनों में एमजी-जियो इनोवेटिव कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म (MG-Jio ICP) एक स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध होगा। यह एक टेक्नोलॉजी हिस्सेदारी है, जिसमें इन-कार गेमिंग के लिए एमजी ऐप स्टोर, एंटरटेनमेंट और लर्निंग, छह भारतीय भाषाओं में बेहतर वॉइस क्षमता, और अपनी तरह का पहला होम-टू-कार फंक्शन शामिल होगा। कार्यक्रम में, लंबी अवधि में ईवी के लाभ विषय पर ईवाई और आईआईटी जैसे उद्योग विशेषज्ञों के बीच एक पैनल परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।
गौरत गुप्ता, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, जेएसडब्लयू एमजी मोटर इंडिया, ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए कंपनी के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा, “DriEV.Bharat ईवी टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने और ईवी को अपनाने में तेजी लाने के लिए यूजर अनुभव को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। हमारे यूनिफाइड चार्जिंग प्लेटफॉर्म, बैटरी सेकंड-लाइफ प्रोजेक्ट, ईवी एजुकेशन, और एमजी-जियो आईसीपी जैसी पहलों के साथ, हम उद्योग के साथ-साथ अपने ग्राहकों को अधिक स्मार्ट, अधिक टिकाऊ विकल्पों के साथ सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं।”
भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अग्रणी, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने देश की पहली इंटरनेट इलेक्ट्रिक एसयूवी, एमजी जेडएस ईवी, और इनोवेटिव स्ट्रीट-स्मार्ट अर्बन मोबिलिटी समाधान, एमजी कोमेट ईवी को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। एक व्यापक ईवी ईकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया 6 तरीके से चार्जिंग समाधान प्रदान करती है और इसपने देशभर में 1000 सामुदायिक चार्जर स्थापित करने का लक्ष्य भी रखा है। इंडस्ट्री के प्रमुख खिलाडि़यों के साथ रणनीतिक भागीदारी और एमजीडीपी व एमजी नर्चर जैसी पहलों के माध्यम से, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 1,500 से ज्यादा स्टार्टअप्स के साथ जुड़ी हुई है और ईवी एजुकेशन और कौशल विकास को आगे बढ़ाने के लिए 50 से ज्यादा कॉलेज के साथ सहयोग कर रही है।
एमजी ईहब
एमजी का ईहब ईवी चार्जिंग के लिए एक वन-स्टॉप समाधान है, जो चार्जिंग स्टेशनों का पता लगाने, स्लॉट रिजर्व करने और भुगतान कने की संपूर्ण प्रक्रिया को आसान बनाता है। अदानी टोटल एनर्जी लिमिटेड (एटीईएल), बीपीसीएल, चार्जजोन, ग्लीडा, एचपीसीएल, जियो-बीपी, शेल, स्टैटिक, जियोन और अन्य प्रमुख सेवा प्रदाताओं, जो जल्द ही कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, के साथ भागीदारी के माध्यम से देश के लगभग पूरे चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच के साथ ईहब एक सहज चार्जिंग अनुभव प्रदान करता है।
प्रोजेक्ट रिवाइव
प्रोजेक्ट रिवाइव टेरी और लोहम के साथ साझेदारी में इस्तेमाल की गई ईवी बैटरी को फिर से तैयार करने की एक अग्रणी पहल है। इस प्रोजेक्ट के तहत स्वस्थ बैटरी घटकों को निकालकर स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में उपयोग के लिए ऊर्जा समाधान का निर्माण किया जाएगा। ईवी बैटरियों के जीवनकाल को बढ़ाकर, प्रोजेक्ट रिवाइव कचरे को कम करता है और समाज के पिछड़े समुदायों को विश्वसनीय ऊर्जा प्रदान करता है। मुक्तेश्वर स्कूल में शुरू किया गया पायलट कार्यक्रम पर्यावरणीय स्थिरता के लिए इस अभिनव दृष्टिकोण के व्यावहारिक प्रभाव को प्रदर्शित करता है।
ईवीपीडिया
ईवीपीडिया इंडस्ट्री की एक ऐसी पहली पहल है, जो इलेक्ट्रिक कारों से जुड़ी प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध कराती है। यह इनोवेटिव प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजी की व्याख्या करने के अलावा स्वामित्व की लागत पता करने के लिए टूल्स और कैलकुलेटर, सरकारी नीतियों और प्रकाशनों एवं शोध पत्रों के संग्रह जैसे व्यावहारिक उपकरण भी प्रदान करता है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले, शैक्षणिक वीडियो और लाइव प्रदर्शनों के माध्यम से, यूजर्स इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स अपने सभी सवालों के तुरंत और आसान जवाब के लिए, हमारे ईवी विशेषज्ञ ‘ईविर’ के साथ बातचीत कर सकते हैं, जो साइट में एम्बेडेड एआई-पावर्ड चैटबॉट है, यह ईवी अपनाने की यात्रा को आसान और अधिक सुलभ बनाता है।
एमजी-जियो इनोवेटिव कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म (MG-Jio ICP)
एमजी-जियो आईसीपी एमजी मोटर इंडिया और जियो के बीच एक अनूठा सहयोग है, जो इन-कार अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करता है। यह प्लेटफॉर्म एमजी स्टोर जैसा इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर्स पेश करता है, जो वाहन को गेमिंग, मनोरंजन और सीखने के लिए एक हब में बदल देता है, छह भारतीय भाषाओं में वॉयस कमांड और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में पहली बार, होम-टू-कार कार्यक्षमता है। सर्वश्रेष्ठ एमजी-जियो आईसीपी अद्वितीय सुविधा और पहुंच प्रदान करता है।


