- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया का ‘मिडनाईट कार्निवल’ शुरू हुआ, ग्राहकों को जश्न में शामिल होने का दिया निमंत्रण
• जीतें 11 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार।
गुरुग्राम, दिसंबर, 2025: जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने पूरे देश में अपना मिडनाईट कार्निवल शुरू किया है। यह कार्निवल 5 से 7 दिसंबर, 2025 तक एमजी की संपूर्ण वाहन श्रृंखला के लिए है। इस कार्निवल के दौरान सभी एमजी शोरूम तीन दिनों के लिए आधी रात तक खुले रहेंगे, ताकि ग्राहकों को अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ डीलरशिप पर आकर एमजी वाहन खरीदने के लिए ज्यादा सुविधा और समय मिल सके। यहाँ पर उन्हें बिल्कुल जश्न और त्योहार जैसा अनुभव प्राप्त होगा।
मिडनाईट कार्निवल से इनोवेशन और यादगार ओनरशिप अनुभवों के साथ ग्राहकों पर केंद्रित रहने की जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। शोरूम के खुले रहने का समय बढ़ाकर और डीलरशिप में दिलचस्प गतिविधियाँ पेश करके इस ब्रांड का उद्देश्य कार की खरीददारी के अनुभव को एक खुशनुमा और परिवारों के अनुकूल जश्न में तब्दील करना है।
इस बारे में, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विनय रैना ने कहा, ‘‘जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया में हम बेहतरीन अनुभवों के लिए कारों से आगे बढ़कर सेवाएं देने में यकीन रखते हैं। यह साल हमारे ब्रांड में ग्राहकों के विश्वास और प्यार का प्रमाण है। मिडनाईट कार्निवल के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मिडनाईट कार्निवल के दौरान शुरू हुआ हर नया सफर हमारी ओर से एक विशेष उपहार के साथ यहाँ से जाए। इसके माध्यम से हम अपने बढ़ते हुए समुदाय को धन्यवाद कहना और खुशी फैलाना चाहते हैं। मिडनाईट कार्निवल के अंतर्गत, ग्राहकों को 11 करोड़ रुपये तक के निश्चित उपहार मिलेंगे। वो लंदन ट्रिप, 3 दिन/2 रात का निश्चित होलिडे वाउचर, और दिलचस्प स्क्रैच-एंड-विन रिवार्ड जीत सकते हैं। इसमें गैजेट्स और लाईफस्टाईल गिफ्ट होंगे। ग्राहकों को आकर्षक फाईनेंस विकल्प, 3 महीने के ईएमआई होलिडे, लोन पर 100 प्रतिशत ऑन रोड/साल/अवधि का लाभ भी मिलेगा।
जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में प्रवेश करने के बाद अपना एक मजबूत और विस्तृत पोर्टफोलियो स्थापित कर लिया है, जो विभिन्न तरह के ग्राहकों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और आधुनिक डिज़ाईन प्रदान करता है। एमजी विंडसर सबसे अधिक तेजी से बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। आज तक इसकी 50,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसने कंपनी को भारतीय सड़कों पर 1 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक कारों का आँकड़ा पार करने में मदद की। एमजी के इलेक्ट्रिक और पेट्रोल एवं डीज़ल मॉडलों, जैसे हेक्टर, एस्टर, कॉमेट, जैडएस और ग्लॉस्टर ने कंपनी को भारतीय परिवारों के लिए कनेक्टेड, आरामदायक और सुरक्षित मोबिलिटी समाधान प्रदान करने वाले फ्यूचर-रेडी ब्रांड के रूप में स्थापित कर दिया है।


