- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करन आनंद ने पीएम नरेंद्र मोदी से वित्तीय संकट से गुजर रहे मध्यवर्गीय लोगों की मदद करने की अपील कीं।
वैसे तो अनलॉक 2.0 शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी ज़िंदगी पटरी पर नहीं आई है। हर तरफ महगाई की मार है और सबकी ज़िन्दगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। और इन सबके बीच सबसे ज्यादा परेशान है ‘माध्यम वर्ग ‘ , जिनके बारे में बॉलीवुड एक्टर करन आनंद ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए माननीय प्रधान मंत्री जी से अपील की है कि इनके लिए कुछ किया जाए।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित करते हुए करन आनंद ने कहा ” माननीय मोदी जी ,आपने अपने भाषण में हर वर्ग के बारे में बात की जिसमें गरीब तबका ,किसान वर्ग मजदूर शामिल है। लेकिन आपने देश के बहुत बड़े पैमाने में फैले वर्ग के बारे में बात नहीं की और वह है ‘मिडिल क्लास ‘।
आपने किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर दिया ,आपने गरीबो को,मजदूरों को राशन दे दिया। लेकिन इनके बारे में कुछ नहीं हुआ सर ! अगर इनकी 30,000 से 40,000 सैलेरी है तो उसमे से 40 -50 प्रतिशत ये अपना घर के लोन में दे देते है ,इसके अलावा घर की खर्चे ,बच्चो की पढ़ाई ,फीस इसके बाद उनके पास कुछ खास बचता नहीं है।
अभी के जैसे हालात चल रहे है उसमे कई तो अपनी नौकरी गवां चुके है। और कुछ 70 प्रतिशत सैलरी कटौती के साथ वर्क फ्रॉम होम कर रहे है। उनकी लगभग सारी बचत भी ख़त्म हो चुकी है। और स्थिति दिन-ब-दिन और भी ख़राब होती जा रही है। मैंने इस दौरान कई लोगो से मिलकर इस समस्या बारे में बाते भी की और उन लोगो का मानना है कि भारत के नागरिक होने के नाते वे समय पर टैक्स तो भरते है लेकिन फिर भी सरकार उनके बारे में कभी नहीं सोचती है।
कुछ ने तो यह भी कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो हमें मजबूरन कोई गलत कदम उठाना होगा। सर ! मेरी आपसे इतनी सी गुजारिश है कि अगर इस वर्ग के लोगो का घर पर , क्रेडिट कार्ड तथा और भी कई चीज़ो पर लगने वाला ब्याज माफ़ कर दिया जायेगा तो उन्हें लगेगा देश उनके साथ है। वैसे अगर आप इससे बेहतर कुछ कर सकते है , तो प्लीज कुछ कीजिए सर। “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


