- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
केजेएस सीमेन्ट का वित्तीय वर्ष 2020.21 में शुद्ध लाभ 36.43% बढकर रुपये 65.44 करोड़ रहा।
नई दिल्ली, 24 अगस्त 2021ः केजेएस सीमेन्ट लिमिटेड द्वारा आज वित्तीय वर्ष 2020.21 का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कम्पनी ने पिछले वित्तीय वर्ष के रुपये 47.96 करोड के शुद्ध लाभ के मुकाबले में 36.43% की वृद्धि दर्ज की है। कम्पनी की पिछले वित्तीय वर्ष के ब्याज, मूल्य.ह्रास एवं कर से पूर्व की कमाई (EBITDA) 188.96 करोड की तुलना में 199.44 करोड की रही। आलोच्य वर्ष के दौरान संस्थान की आमदनी रुपये 1166 करोड रही। कम्पनी का नकद लाभ पिछले वित्तीय वर्ष के नकद लाभ रुपये 96.94 करोड से बढकर रुपये 122.16 करोड हो गया है।
वित्तीय वर्ष 2020.21 के दौरान केजेएस सीमेन्ट लिमिटेड ने 1718020 मैट्रिक टन सीमेन्ट एवं 593251 मैट्रिक टन क्लिंकर का विक्रय कर पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की। यह उपलब्धि विक्रय एवं विपणन विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर सुव्यवस्थित तरीके से कार्य कर तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्र की बुनियादी ढांचागत परियोजनायों के निर्माण में उपयोग होने वाले कम्पनी के उत्पादों को अधिकाधिक विक्रय कर अर्जित किया।
इन परिणामों पर अपने विचार व्यक्त करतेे हुए कम्पनी के वाइस चेयरमैन एवं निदेशक श्री पवन कुमार अहलूवालिया ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थतियांे के बावजूद भी केजेएस सीमेन्ट ने सभी क्षेत्रो में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के विकास की पहल एवं नई रणनीति के कारण कम्पनी से जुडे लोगो को लाभ हुआ है एवं कम्पनी साल.दर.साल प्रगति कर रही है। संस्थान नव.प्रौद्ोगिकी एवम् अभियांत्रिकी संरचना का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण करते हुये उत्पादन कर रही है। केजेएस सीमेन्ट बुनियादी क्षेत्र के अवसरांे का लाभ उठाकर इंजीनियरिंग क्षमताआंे के साथ बारीकी से सीखने की संस्कृति को अपने में समावेश कर उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान चढने को अग्रसर है।
केजेएस सीमेन्ट लिमिटेड केजेएस ग्रुप आॅफ इंडस्ट्रीज का हिस्सा है जिसकी सीमेंटए लौह अयस्क की माइनिंगए आयरन एवं स्टीलए विद्युत उत्पादनए मीडिया एवं आधारभूत ढांचे के विकास जैसे आवासीय एवम् व्यवसायिक क्षेत्रो के निर्माण में मौजूदगी प्रमुख है। केजेएस सीमेन्ट प्लांटए भारतवर्ष का एक अत्याधुनिक सीमेन्ट प्लांट है जिसकी मशीनें एवं तकनीक FL. Smidth डेनमार्क एवं Loesche, GmBH जर्मनी से आयातित हैं। यह सीमेन्ट प्लांट मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थापित है। केजेएस सीमेन्ट वर्ष 2012 से निरंतर उच्च गुणवत्ता का सीमेन्ट उत्पादित कर रहा है और इस कम समय में ही अपने मानदण्डो की वजह से प्रमुख ब्रान्ड के रूप में उत्तरप्रदेशए मध्यप्रदेश एवं बिहार में स्थापित हो गया है। संस्थान के द्वारा विभिन्न ग्राहकांे की आवश्यकतानुरूप सीमेन्ट का उत्पादन किया जाता है। केजेएस सीमेन्ट की 100 विपणन अधिकारियों एवम् 150 निर्माण सलाहकारों की सक्षम टीम आपने साथ 4500 से अधिक डीलर्स और खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से उपभोक्ताओं की आवश्यकता पूरी करने के लिये प्रतिबद्ध है।


