- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोटक म्यूचुअल फंड इफेक्टिव इनवेस्टमेंट टूल के रूप में एसआईपी को दे रहा बढ़ावा
इंदौर, फरवरी 2024: कोटक म्यूचुअल फंड (केएमएफ) ने वित्तीय वर्ष में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। कोटक म्यूचुअल फंड की योजनाओं के प्रदर्शन और फोकस्ड प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी ने वितरण नेटवर्क में इसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में एक बार फिर अच्छी वृद्धि देखी है। वर्तमान में, कोटक म्यूचुअल फंड के 37.98 लाख से अधिक एसआईपी खाते हैं, जिनके माध्यम से निवेशक नियमित रूप से इसकी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करते हैं। कोटक फ्लेक्सिकैप फंड, कोटक ब्लूचिप फंड, कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड और कोटक इक्विटी ऑपर्चुनिटीज फंड जैसे उत्पाद कोटक म्यूचुअल फंड के निवेशकों के बीच लोकप्रिय हैं।
31 दिसंबर, 2023 तक, इंदौर में ₹27000 करोड़ से अधिक की इंडस्ट्री एयूएम थी, और सक्रिय एसआईपी की संख्या 773000 से अधिक हो गई। ये संख्याएं इस क्षेत्र में निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंडों और सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान्स (एसआईपी) की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत दे सकती हैं। (स्रोत: केएमएएमसी इंटरनल रिसर्च एंड सीएएमएस)
कोटक म्यूचुअल फंड नियमित निवेश और अनुशासन के साथ फाइनेंशियल गोल्स की योजना बनाने में मदद करने के लिए एक प्रभावी इनवेस्टमेंट टूल के रूप में एसआईपी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है। कंपनी म्यूचुअल फंड योजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के सेल्स मार्केटिंग एंड डिजिटल बिज़नस के नेशनल हेड मनीष मेहता ने कहा, ” कोटक म्यूचुअल फंड में हम सक्रिय रूप से एसआईपी के लिए प्रचार कर रहे हैं, जिसने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल की है। अस्थिरता के समय में भी, एसआईपी नियमित और अनुशासित निवेशकों के लिए एक संतुलनकारी कार्य प्रदान करता है। निवेशक हमारी किसी भी मौजूदा स्कीम का चयन कर एसआईपी के माध्यम से निवेश शुरू कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड उत्पादों और सेवाओं की हमारी व्यापक रेंज तक आसान पहुंच प्रदान करना है।”
शाखा विस्तार के अलावा, कोटक म्यूचुअल फंड ने अपनी वेबसाइट, www.kotakmf.com को नया रूप दिया है, जो वितरकों और ग्राहकों को पोर्टफोलियो डिटेल्स, एक्सपर्ट ब्लॉग, वीडियो और ऑनलाइन लेनदेन सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। कोटक बिजनेस हब, वितरकों के लिए एक समर्पित पोर्टल, पार्टनर्स को क्लाइंट की जानकारी, को-ब्रांड मार्केटिंग कंटेंट और उनके व्यावसायिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए एनेलेटिकल टूल तक पहुंच प्रदान करता है। इसके अलावा, कोटक म्यूचुअल फंड की प्रोस्टार्ट ऑनलाइन ट्रेनिंग इनिशिएटिव को वितरण भागीदारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस पहल के तहत वित्तीय योजना, फिक्स्ड इनकम मार्केट्स और अन्य गुणात्मक विषयों पर आधारित मॉड्यूल उपलब्ध हैं, जिन्हें आप कोटक प्रोस्टार्ट (ProStart) यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।


