- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
खजराना गणेश मंदिर पर तिल चतुर्थी मेले का शुभारंभ
कलेक्टर ने किया तिल-गुड़ के सवा लाख लडडुओं के प्रसाद वितरण का शुभारंभ
इंदौर. खजराना गणेश मंदिर पर तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेले का शुभारंभ आज सुबह मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर लोकेश जाटव ने ध्वजा पूजन के साथ किया. इस अवसर पर मंदिर प्रशासक आशीषसिंह, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा सहित जिले के प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना की.
खजराना गणेश को स्वर्ण मुकुट एवं मोतियों का चोला भी चढ़ाया गया. भक्त मंडल की ओर से तिल-गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण का शुभारंभ भी कलेक्टर एवं अतिथियों ने किया.
भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, जय वर्मा एवं कैलाश पंच ने बताया कि कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने मंदिर के पुजारी पं. मोहन भटट एवं अशोक भटट के निर्देशन में परिसर स्थित सभी मंदिरों में ध्वजा परिवर्तन किया और पूजा अर्चना की। मुख्य मंदिर तक ध्वजा यात्रा भी निकाली गई।
मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारे लगना प्रारंभ हो गई थी लेकिन महाकाल की तर्ज पर दर्शन व्यवस्था होने से किसी को भी आधे घंटे से ज्यादा का समय नहीं लगा। खजराना गणेश को पुष्प बंगले में विराजित किया गया है।
भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं, चतुर्भुज पाटीदार, अमृतलाल तेजापुरिया, महेश भूत के सहयोग से पूरे दिन तिल गुड़ के लडडुओं के प्रसाद वितरण का क्रम जारी रहा। मंदिर पर कल रात से ही मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा के साथ ही पुष्पबंगला भी सजाया गया है। मेले में झूले चकरी एवं अन्य मनोरंजन के साधनों की दुकानें भी पूरी तरह से सज गई है।
अनहद समूह की ओर से भजन संध्या के आयोजन ने भी देर रात तक हजारों भक्तों को सम्मोहित बनाए रखा। खजराना गणेश को शुक्रवार को गोंद एवं उड़द के लडडुओं का भोग लगाया जाएगा। शनिवार को अजवाईन के लडडू चढ़ाए जाएंगे।



