- राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’का प्रथम क्वालिफाइंग चरण संपन्न
- प्रोस्टेट जागरूकता माह में कई आयोजन करेगा मेडिकेयर हॉस्पिटल
- बादशाह ने ‘चिमणा’ में लगाया अपना सिग्नेचर रैप स्वैग; ‘गोंधळ’ के देसी-रॉ लोकगीत को मिला ग्लोबल म्यूज़िकल मेकओवर!
- इस हफ्ते देखने लायक 5 OTT रिलीज़: ‘मिसिंग महिला’ से ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ तक
- 5 OTT Releases to Watch This Week: From ‘Missing Mahila’ to ‘Babita Singh Reporting’
लेज़ ने अपने स्पाइसी सॉल्टी स्नैक पोर्टफोलियो में किया विस्तार, भारत में पेश की सिज़लिंग हॉट रेंज
ऑल-न्यू सिज़लिंग हॉट है लेज़ के दुनियाभर में मशहूर फ्लेमिंग हॉट स्नैक्स रेंज का हिस्सा
नई दिल्ली, 21 मार्च, 2022: भारत के मनपसंद पटेट चिप ब्रैंड लेज़ ने उपभोक्ताओं के लिए एक और ललचाने वाला मिर्च-मसालेदार अनुभव पेश करते हुए लिज़ सिज़लिंग हॉट को बाजार में उतारा है – यह स्नैकिंग का ऐसा अनुभव है जो ‘टू हॉट टू स्टॉप’ है। दुनियाभर में पसंदीदा प्लेटफार्म के तौर पर अपनी साख बना चुके लेज़ के फ्लेमिंग हॉट यानि लिज़ सिज़लिंग हॉट ने हाउस ऑफ लेज़ के खज़ाने से हॉटेस्ट चिप्स को लगातार पसंद किए जा रहे ‘चिली’ फ्लेवर के मेल के साथ पेश किया है।
इस नए लॉन्च के बारे में अंशुल खन्ना, सीनियर डायरेक्टर एवं कैटेगरी हैड – फूड्स, पेप्सिको इंडिया ने कहा, ”भारतीय स्वाद अद्वितीय होते हैं और उपभोक्ताओं को ऐसे खानपान तथा फ्लेवर की तलाश रहती है जो उन्हें अद्भुत अनुभव दिला सकें। पटेटो चिप्स कैटेगरी में अग्रणी होने के नाते हम दुनियाभर में अपने आइकॉनिक प्लेटफार्म – लेज़ फ्लेमिंग हॉट के आधार पर लेज़ सिज़लिंग हॉट को पेश करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। पोटफोलियो में यह विस्तार, उपभोक्ताओं के लिए तरह-तरह के स्नैक विकल्प उपलब्ध कराने की हमारी ब्रैंड रणनीति का हिस्सा है। हमें पूरा यकीन है कि हाउस ऑफ लेज़ की यह हॉटेस्ट पेशकश मसालेदार स्नैक्स की मांग को पूरा करेगी और साथ ही, देश में अपने प्रशंसकों की संख्या भी बढ़ाएगी।”
लेज़ सिज़लिंग हॉट देशभर में सभी प्रमुख रिटेल एवं ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर ₹10 तथा ₹20 की कीमत पर उपलब्ध है। लेज़ सिज़लिंग हॉट के प्रचार के लिए एक नया टीवीसी कैम्पेन विभिन्न प्लेटफार्मों पर जारी किया गया है, जिसमें लेज़ के ब्रैंड एंबैसडर और बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर तथा जानी मानी अभिनेत्री राधिका मदान हैं।


