- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ में अपने किरदार सारंगधर पांडे की तरह मैं भी मुंबई शहर से मंत्रमुग्ध हो गया था : आशय मिश्रा
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ एक नए जमाने का शो है, जिसमें एक यंग और सफल बिजनेसवुमन आलिया श्रॉफ (सुकीर्ति कांडपाल) और आईवीएफ के जरिए उसके सिंगल मां बनने की कहानी है। उसके सफर में उस वक्त एक बड़ा बदलाव आता है, जब उसकी मुलाकात मथुरा के सारंगधर पांडे (आशय मिश्रा) से होती है।
सारंगधर महत्वाकांक्षी लेखक हैं जो अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आते हैं। सारंगधर स्वभाव से रचनात्मक हैं और बड़े आशावादी हैं। वो अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाते हैं, क्योंकि उनका परिवार चाहता है कि वो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं। उल्टा वो अपनी महत्वाकांक्षा को चुनते हैं और अपना करियर बनाने मुंबई चले आते हैं। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि आशय मिश्रा भी अपना एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ से मुंबई आए थे।
अपने किरदार सारंगधर से अपनी समानताओं के बारे में बताते हुए आशय कहते हैं, “मेरे और सारंगधर के बीच सबसे समान बात यह है कि हम दोनों अपने सपने पूरे करने और अपने-अपने पेशे में बड़ा नाम कमाने के लिए अपना शहर छोड़कर मुंबई आए हैं। मैं बीते 7 वर्षों से इस शानदार शहर में रह रहा हूं लेकिन इस शहर का आकर्षण कभी भी फीका नहीं पड़ा।
यह शहर सभी को एक बेहतर इंसान बनाता है और उन लोगों को ढेर सारे अवसर देता है, जो अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर कुछ करना चाहते हैं। अपने किरदार सारंगधर की तरह जब मैं भी काम की तलाश में मुंबई आया था, तो इस शहर से मंत्रमुग्ध हो गया था।“
आशय मिश्रा को देखिए सारंगधर पांडे के रोल में, स्टोरी 9 मंथ्स की में, हर सोमवार से गुरुवार रात 10:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


