- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लिंडे पीएलसी इन इंडिया अपनी नई पहल के माध्यम से ऑक्सीजन संरक्षण के बारे में जागरूकता फैला रहा है
09 अगस्त, 2021: भारत में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली एक प्रमुख कंपनी, लिंडे पीएलसी इन इंडिया ने आज जन-सेवा के लिए अपने नए कैंपेन, “सेव ऑक्सीजन, सेव लाइव्स” को लॉन्च किया, ताकि मेडिकल ऑक्सीजन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित तरीके से उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा सके।
हाल ही में भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान आपातकालीन चिकित्सा तथा लोगों की जिंदगी बचाने में मेडिकल ऑक्सीजन की भूमिका ने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उस दौर की परिस्थितियों ने मेडिकल ऑक्सीजन उपकरणों का सही ढंग से इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी की कमी को भी उजागर किया, जिसके कारण लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया और ऑक्सीजन की बर्बादी भी हुई, और निजी तौर पर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के मामलों में यह बात विशेष रूप से उजागर हुई।
इस मौके पर श्री मोलोय बैनर्जी, हेड साउथ एशिया, लिंडे, ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि भारत को ऐसी संकटपूर्ण परिस्थितियों से दोबारा नहीं गुजरना पड़ेगा, लेकिन हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इस संकट से हमने जो कुछ भी सीखा है उसे अमल में लाते हुए हम भविष्य में ऐसी संभावनाओं के लिए पूरी तरह तैयार रहें। ऑक्सीजन एक अनमोल और हमारी ज़िंदगी बचाने वाला संसाधन है, और हमें यकीन है कि इस अभियान से लोगों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन उपकरणों के सही ढंग से इस्तेमाल के बारे में जागरूकता बढ़ेगी, अप्रत्याशित बर्बादी की रोकथाम होगी और अंततः महामारी के खिलाफ जारी संघर्ष में सहयोग मिलेगा।”
इस अभियान के तहत, स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र से संबंधित लिंडे के ग्राहकों और सहयोगी अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित तरीके से उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग
तरह की सामग्रियों का वितरण किया जाएगा, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य-सेवा ग्राहकों को अतिरिक्त प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इस अभियान में सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा, ताकि निजी तौर पर मेडिकल ऑक्सीजन उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके उचित उपयोग बारे में हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, तथा अनावश्यक जमाखोरी को हतोत्साहित किया जा सके।
यह कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश के संघर्ष में सहायता प्रदान करने की दिशा में लिंडे द्वारा किए जा रहे समग्र प्रयासों एवं शुरू किए गए कई पहलों में से एक है। लिंडे ने पिछले कुछ महीनों में पूरे देश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें ऑक्सीजन एक्सप्रेस योजना को अमल में लाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करना भी शामिल है, ताकि अतिरिक्त आपूर्ति वाले राज्यों से मेडिकल ऑक्सीजन को उन स्थानों तक पहुंचाया जा सके, जहां इसकी जरूरत है।
इस अभियान के तहत विभिन्न चिकित्सा संघों और अस्पतालों के साथ साझेदारी भी की जाएगी, ताकि पूरे भारत में इस संदेश का प्रचार-प्रसार किया जा सके। लिंडे आम लोगों को भी अपनी सहूलियत के अनुसार टीकाकरण कराने, घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क पहनने, तथा सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।


