- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स राजकोट के उद्घाटन के बाद लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज और उन्नत भारत (भारत सरकार) ने देशभर में ई-स्मार्ट क्लिनिक प्रोजेक्ट के विस्तार की शुरुआत की
लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज देश के 16 हजार गांवों में मौजूदगी के साथ उन्नत भारत अभियान ई स्मार्ट क्लिनिक प्रोजेक्ट को प्रोत्साहित करने और इसके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
मुंबई, 7 मार्च, 2024: आईवीडी उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज, आईआईटी दिल्ली की पहल एफआईटीटी (फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) और भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के साथ मिलकर ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर करने को लेकर ई-स्मार्ट क्लिनिक परियोजना का कार्यान्वयन करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स राजकोट में इस परियोजना की शुरुआत की थी.
इस पहल को लेकर 22 फरवरी, 2024 को आईआईटी दिल्ली में लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज और उन्नत भारत अभियान ने एक विशेष समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे.
इस मौके पर लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मानव तेली ने कहा, “मैं इस शानदार ई स्मार्ट क्लिनिक प्रोजेक्ट की शुरुआत को लेकर उन्नत भारत अभियान के साथ हमारे सहयोगात्मक प्रयासों की परिणति को देखकर काफी उत्साहित हूं. यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार (इनोवेशन) और पहुंच बेहतर करने को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है. इसके साथ-साथ इस पहल से ग्रामीण भारत में रहने वाले लोगों को काफी किफायती दरों पर अत्याधुनिक जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी. हमारा मानना है कि यह सभी नागरिकों के लिए समावेशी और समान स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हमारे सपने को साकार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है.”
लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज ने अपने टेक्नोलॉजी पार्टनर डोजी के साथ मिलकर ई-स्मार्ट क्लिनिक का विकास किया है. इसके तहत पेटेंटेड टेक्नोलॉजी की मदद से बिना किसी बाहरी अटैचमेंट के मरीजों से जुड़े अहम मापदंडों (पैरामीटर्स) का पता लगाया जाता है. महज 20 मिनट में खून की जांच करने में सक्षम क्लिनिक ग्रामीण मरीजों को ऑनलाइन तरीके से शीर्ष डॉक्टरों से कनेक्ट कर देती है, जिनसे वे अपनी स्थानीय भाषा में संवाद कर पाते हैं. लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज ने बायोकेमिस्ट्री और हेल्थ कियोस्क के लिए पेटेंट दाखिल किया है, जिनके जांच नतीजे 99 फीसदी तक सही पाए गए हैं.
यह बीमारी का पता लगाने के लिए काफी किफायती दर पर रोगियों को इस तरह का पोर्टेबल समाधान उपलब्ध कराने का वैश्विक स्तर पर पहला उदाहरण है. इसके साथ ही इसके जरिए अग्रणी डॉक्टरों से ऑनलाइन संवाद भी संभव हो पाता है. यह क्लिनिक किफायती मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है.
आईआईटी दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के राष्ट्रीय समन्वयक विजेंद्र कुमार विजय भी इस पार्टनरशिप को लेकर काफी आशान्वित दिखे. उन्होंने कहा, “लार्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज, उन्नत भारत अभियान और एफआईआईटी के बीच यह साझेदारी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के लोकतांत्रिकरण की दिशा में उठाया गया अहम कदम है. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के इस्तेमाल के जरिए हम करोड़ों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि इस पहल का निकट भविष्य में भारत के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर एक बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा.”
पहले पांच केंद्रों पर सफल ट्रायल के बाद ई-स्मार्ट क्लिनिक का देशभर में कॉमर्शियलाइज किया जाएगा. वहीं, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी ने इसके वैश्विक वितरण को लेकर रुचि दिखाई है. देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज का लक्ष्य देशभर में इस क्लिनिक को सुलभ बनाना है जो 1000 रुपये प्रति मरीज से भी कम में जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान करती है.
देश के 16 हजार गांवों में मौजूदगी के साथ उन्नत भारत अभियान ई स्मार्ट क्लिनिक प्रोजेक्ट को प्रोत्साहित करने और इसके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. भारत में ई-स्मार्ट क्लिनिक का बाजार 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज को विभिन्न चिकित्सकीय जांच के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराता है.
ई स्मार्ट क्लिनिक प्रोजेक्ट की शुरुआत सभी नागरिकों को सुलभ और किफायती हेल्थकेयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है, जो एक स्वस्थ, अधिक समृद्ध भारत की सरकार की व्यापक दृष्टि के अनुरूप है.


