- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
महिंद्रा ने लांच की ’महिंद्रा रूरल भारत ऐंड कंसम्प्शन योजना’
इंदौर. महिंद्रा एंड महिंद्रा फाईनेंशियल सर्विसेस लि. (एमएमएफएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी महिंद्रा म्युचुअल फंड ने ओपेन एंडेड इक्विटी स्कीम ’महिंद्रा रूरल भारत एंड कंजम्प्शन योजना’ नामक एनएफओ (नया फंड ऑफर) पेश किया है।
यह स्कीम उन निवेश कों के लिए बेहतरीन है जो ग्रामीण खपत और आय की उच्च वृद्धि से लाभान्वित होने वाले संस्थानों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित संसाधनों में निवेश कर लंबी अवधी में अपनी पूंजी में वृद्धि चाहते हैं।
यह एनएफओ 19 अक्टूबर को खुलेगा और 2 नवंबर को बंद होगा। यह स्कीम हमेशा खरीदी और बिक्री के लिए अलॉटमेंट के 5 कार्यकारी दिनों के भीतर फिर से खुलेगी।
दरअसल यह स्कीम उन संस्थानों और व्यवसायों में निवेश कर पूंजी में वृद्धि करेगी, जो ग्रामीण भारत की वृद्धि और ढांचा गत बदलाव से लाभ हासिल करने में शामिल हैं या उनसे लाभ कमाने की उम्मीद है।
इसमें तमाम सेक्टरों का समावेश होगा जो संभावित रूप से ग्रामीण भारत की खपत और लगातार आय में सुधार से लाभान्वित होंगे। तमाम ढांचागत सुधारों की पहल जैसे सोयल कार्ड, फसल बीमा, उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य, ई-मंडी और किसानों की आय को दोगुना करने जैसे उपायों से ग्रामीण आय में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है।
महिंद्रा म्युचुअल फंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष बिश्नोई ने कहा कि ’हम उम्मीद करते हैं कि सकारात्मक जनसाँख्यिकीय लाभांश और ग्रामीण भारत में खपत पद्धति के सुधार से भारत की उच्च जीडीपी वृद्धि में योगदान होगा।
महिंद्रा रूरल भारत एवं कंजम्प्शन योजना निवेशकों को मौलिक रूप से मजबूत और प्रसिद्ध विविधी कृत इक्विटी पोर्टफोलियो में निवेश कर भारत की वृद्धि गाथा खासकर ग्रामीण भारत में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है।
हमारा मानना है कि यह स्कीम एक आकर्षक लंबी अवधि का निवेश का अवसर प्रदान करेगी , जहां निवेशकों को अपने निवेश से पूंजी में अच्छी वृद्धि के लिए महिंद्रा रूरल भारत योजना में भाग लेने पर विचार करना चाहिए।’
महिंद्रा म्युचुअल फंड के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि ’दरअसल यह स्कीम उन संस्थानों और व्यवसायो मे निवेश कर पूंजी में वृद्धि करेगी, जो ग्रामीण भारत की वृद्धि और ढांचागत बदलाव से लाभ हासिल करने में शामिल हैं या उनसे लाभ कमाने की उम्मीद है। इसमें तमाम सेक्टरो ंका समावेश होगा जो संभावित रूप से ग्रामीण भारत की खपत और लगातार आय में सुधार से लाभान्वित होंगे।
तमाम ढांचागत सुधारों की पहल जैसे सोयल कार्ड, फसल बीमा, उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य, ई-मंडी और किसानों की आय को दोगुना करने जैसे उपायों से ग्रामीण आय में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है।’
कंपनी के मुख्य इक्विटी रणनीतिकार वेंकट रमन बाला सुब्रमणियन ने कहा कि ’महिंद्रा रूरल भारत एंड कंजम्प्शन योजना निवेशकों को भारत की बढ़ती हुई जीडीपी में मजबूत योगदान वाले संभावित सेगमेंट मे निवेश का अवसर प्रदान करेगी। यह फंड वैश्विक उतार-चढ़ाव जैसे मुद्रा की चाल आदि पर फोकस करेगा और उन कंपनियों में निवेश करेगा जो ग्रामीण भारत में कम जागरुकता या समझ वाले अवसरों को पकड़ सकेगा।
यह स्कीम उन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित संसाधनों में न्यूनतम 80 फीसदी निवेश करेगी जिनका एक्सपोजर ग्रामीण भारत की ओर है। जबकि 20 फीसदी तक डेट और मनी मार्केट सिक्युरिटीज, आरईआईटी (रिट) इनविट और उन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी संबंधित संसाधनों में निवेश करेगी जिनका एक्सपोजर ग्रामीण भारत के अलावा है।
महिंद्रा रूरल भारत एवं कंजम्प्शन योजना निवेशकों को एक अवसर प्रदान करेगी ताकि वो भारत की जीडीपी में मजबूत संभावनाओं के योगदान वाले सेगमेंट में निवेश कर सकें। यह फंड वैश्विक उतार-चढ़ाव जैसे मुद्रा की चाल आदि पर फोकस करेगा और उन कंपनियों में निवेश करेगा जो ग्रामीण भारत में कम जागरुकता या समझ वाले अवसरों को पकड़ सकेगा।’


