- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड से बनाएं दुनिया घूमना आसान
पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड एक प्रीपेड कार्ड है जिसे छह विदेशी मुद्राओं से लोड किया जा सकता है: यूएसडी, यूरो, जीबीपी, एईडी, सीएडी और एसजीडी
नई दिल्ली, 28 सितंबर 2024: इस विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को बिना मुद्रा (करेंसी) प्रबंधन की चिंता किए दुनिया के विविध परिदृश्यों और संस्कृतियों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। चाहे वह न्यूयॉर्क की हलचल भरी सड़कें हों, वेनिस की रोमांटिक नहरें, लंदन के शाही स्थल, दुबई का भविष्य को दर्शाता क्षितिज, कनाडाई रॉकी की ताज़ी पहाड़ी हवा, या चाइनाटाउन के जीवंत बाजार हों, यात्री अब पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड के जरिए इन गंतव्यों का भ्रमण बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। यह प्रीपेड कार्ड दुनिया की सैर करने वालों और व्यावसायिक यात्रियों को अपने वित्त का प्रबंधन करने का एक सुरक्षित, सुविधाजनक और लचीला तरीका प्रदान करता है, खासकर विदेश में कई विदेशी मुद्राओं और विनिमय दरों का प्रबंधन करने के लिए।
एक कार्ड, कई मुद्राएँ
पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड में छह प्रमुख विदेशी मुद्राए लोड की जा सकती है: अमेरिकी डॉलर (यूएसडी), यूरो (ईयूआर), ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग (जीबीपी), यूएई दिरहम (एईडी), कैनेडियन डॉलर (सीएडी) और सिंगापुर डॉलर (एसजीडी)। यह कार्ड ,ग्राहकों को एक ही कार्ड पर कई मुद्राओं को सहजता से ले जाने और उसे स्विच करने की अनुमति देता है, विभिन्न गंतव्यों पर जाने पर कई कार्ड रखने व संभालने की आवश्यकता या परेशानी को समाप्त करता है।
विनिमय दरों को लॉक करें
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की सबसे बड़ी असुविधाओं में से एक मुद्रा विनिमय दरों का लगातार उतार-चढ़ाव है। पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड कार्ड को एक या एक से अधिक मुद्राओं में लोड करते समय विनिमय दर को लॉक करने में मदद करता है, यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहक आसानी से यात्रा और खर्च कर सकें।
वैश्विक स्वीकृति
PNB मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड का इस्तेमाल भारत, नेपाल और भूटान को छोड़कर दुनिया भर में ATM, POS टर्मिनल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से किया जा सकता है। ग्राहक विभिन्न देशों में आसानी से भुगतान कर सकते हैं, ज़रूरत पड़ने पर स्थानीय मुद्राओं में नकद निकाल सकते हैं और संपर्क रहित भुगतान की सुविधा का आनंद ले सकते हैं।
बेहतर सुरक्षा फीचर्स
मास्टरकार्ड नेटवर्क पर उपलब्ध, पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड 3डी सिक्योर और चिप-एंड-पिन तकनीक और वास्तविक समय लेनदेन अलर्ट (रीयल-टाइम ट्रांजेक्शन अलर्ट) सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह कार्ड पीएनबी के वेब-आधारित ग्राहक पोर्टल के जरिए किसी भी समय, कहीं भी सुलभ है, जिससे उपयोगकर्ता अपने खर्च की निगरानी कर सकते हैं, एटीएम पिन रीसेट कर सकते हैं, कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं, और अपनी यात्रा के वित्त का आसानी से प्रबंधन कर सकते हैं।
बीमा कवरेज
अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु, पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड चोरी या दुरुपयोग की स्थिति में 3.50 लाख रुपये तक के नुकसान के लिए बीमा कवरेज के साथ आता है।
पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड किसी भी भारतीय निवासी द्वारा वैध वीज़ा, पासपोर्ट और पैन कार्ड के साथ प्राप्त किया जा सकता है। पांच साल की वैधता और शून्य बैलेंस रखरखाव के साथ, यह कार्ड विभिन्न देशों में एक छोटी व्यावसायिक यात्रा, लंबी छुट्टी या कई यात्राओं के लिए एक आदर्श साथी है।


