- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैनकाइंड फार्मा ने कोविड के दौरान अग्रिम पंक्ति के शहीद योद्धाओं के परिवारों के लिए श्रद्धास्वरुप रु.100 करोड़ का अंशदान किया
नई दिल्ली. देश कोरोनावायरस जनित वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और स्वास्थ्यकर्मी तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी समय से युद्ध करते हुए देश की सहायता कर रहे हैं. इस प्रक्रिया में अनेक समर्पित योद्धाओं को अपनी जान गँवानी पड़ी है. एक जिम्मेवार संगठन होने के नाते मैनकाइंड फार्मा इन योद्धाओं के परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी सहायता के लिए 100 करोड़ रुपये का दान देगा.
मैनकाइंड फार्मा इस वैश्विक महामारी का प्रकोप आरम्भ होने से समय से ही इसके विरुद्ध देश की लड़ाई में शामिल रहा है.
वर्ष 2020 में मैनकाइंड फार्मा ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत निधि, मुख्य मंत्री केयर फण्ड में और वैश्विक महामारी से लड़ते हुए शहीद स्वास्थ्यसेवा कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के लिए लगभग आइएनआर 130 करोड़ का दान किया था. कंपनी ने राष्ट्र को अनेक संख्या में वेंटीलेटर, निजी रक्षा उपकरण (पीपीई) और दवाएँ दान में दी हैं. एक अग्रणी औषधि कंपनी होने के नाते, मैनकाइंड फार्मा हमेशा ही आमदनी और अपनी सीएसआर गतिविधियों द्वारा मानवता की सेवा में शीर्ष ब्रांड के रूप में समानित होने का आकांक्षी रहा है.
मैनकाइंड फार्मा के प्रबंध निदेशक और वाईस चेयरमैन, श्री राजीव जुनेजा ने कहा कि, “सम्पूर्ण देश में हमारे साहसी योद्धा कोविड-19 से संक्रमित या वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न आर्थिक या सामजिक कारणों से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान कर रहे हैं. हमारे लिए सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में होने के कारण वे स्वयं इस जानलेवा रोग के प्रति अति अरक्षित हो गए. अनेक योद्धाओं ने इस वैश्विक महामारी से लड़ते हुए और हमारी रक्षा करते हुए अपनी जान गँवा दी. राष्ट्र और मानवता के प्रति उनकी अनमोल सेवा को कभी भुलाया नहीं जाएगा.
“उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में हमने इन दिवंगत योद्धाओं के परिवारों की सहयाता और देख-भाल के लिए रु.100 करोड़ की निधि सुरक्षित की है. यह हमारा कर्त्तव्य ही नहीं, बल्कि हम पर उनका ऋण है, क्योंकि वे ही हमारी सच्ची आशा हैं.
“उनलोगों ने पहले ही हमारे लिए काफी लड़ाई लड़ी है. अब समय है कि हम उनके लिए लड़ें. आइये हम कोरोनावायरस के चंगुल से अपनी रक्षा करें, और इस प्रकार उनकी रक्षा करें. आइये, हम सभी हर बार बाहर निकलने के समय मास्क पहनने, हर समय 6 फीट की दूरी बनाए रखने, और नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहने की प्रतिज्ञा करें.”
अग्रिम पंक्ति के दिवंगत योद्धाओं के परिवारों ने जो नुकसान झेला है, मैनकाइंड फार्मा उसे कदापि भूल नहीं सकता. कंपनी जानती है कि हम उनकी कमी को कभी पूरा नहीं कर सकते, लेकिन इस कठिन समय से उबरने में कम-से-कम उनकी सहायता अवश्य कर सकते हैं.
मैनकाइंड फार्मा दिवंगत डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों, औषधि विक्रेताओं और स्वास्थ्यसेवा कर्मचारियों के परिवारों के लिए रु.100 करोड़ दान देने का वचन देता है.


