- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
मेदांता के डॉक्टर रजनीश कछारा बने भारत के “स्कल बेस्ड सर्जरी सोसायटी” के अध्यक्ष
इंदौर: मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के सम्पूर्ण इलाज के लिए मेदांता सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल, इंदौर भारत में प्रख्यात केंद्र है। यहाँ के कुशल व अनुभवी सर्जन, डॉक्टर्स जो मरीज़ों को नया जीवन देते आये हैं। हाल ही में मेदांता सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल, इंदौर के जाने माने न्यूरोसर्जन डॉक्टर रजनीश कछारा भारत की “स्कल बेस्ड सर्जरी सोसाइटी” के अध्यक्ष के रूप में चयनित हुए। डॉक्टर रजनीश कछारा मेदांता सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल, इंदौर की न्यूरोसाइंसेज की टीम के सबसे वरिष्ठ व अनुभवी सर्जन में से एक हैं। अपने तकरीबन 27 वर्षों के अनुभव में डॉक्टर कछारा ने बहुत से ऐसे मामलों में मरीज़ों को जीवनदान दिया।
डॉक्टर कछारा ब्रेन की सर्जरी के एक्सपर्ट हैं, इन सर्जरियों में वैस्कुलर ट्यूमर (स्कल ट्यूमर), जटिल स्पाइन स्पाइन सर्जरी, एपिलेप्सी का इलाज, सर व स्पाइन की गंभीर चोटों की सर्जरी शामिल है। इसके अलवा मस्तिष्क में आई गंभीर चोटें, गंभीर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मस्तिष्क आदि की मामलों में जटिल सर्जरी के सन्दर्भ में डॉक्टर कछारा एक कुशल एक्सपर्ट माने जाते हैं।

डॉक्टर रजनीश कछारा, न्यूरोसर्जन बताते हैं, “आधुनिक तकनीकों की मदद से मस्तिष्क संबंधी इलाज की प्रक्रिया में आसानी आई है लेकिन जागरूकता व सही जानकारी की कमी अभी भी एक समस्या है। इतना याद रखें कि मस्तिष्क में आई चोट या किसी तरह का अटैक या स्ट्रोक आदि के मामले में हर गुजरते वक़्त के साथ गंभीरता बढ़ती चली जाती है. इसलिए इनके इलाज में देरी न करें। स्कल बेस्ड सोसाइटी द्वारा दिए जा रहे इस पद को स्वीकार करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि इस पद की गरिमा को ध्यान में रखकर मैं अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करूँ और अपने मरीजों को सबसे अच्छा इलाज उपलब्ध करने का फ़र्ज़ लगातार जारी रखूँ।“
स्कल बेस्ड सर्जरी सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (एसबीएसएसआई) की स्थापना साल 1998 में हुई थी। यह एक प्रकार की मेडिकल सोसाइटी है जिसका उद्देश्य स्कल बेस्ड सर्जरीज़ के क्षेत्र में अध्ययन, शोध व आधुनिक इलाज के तरीकों को प्रोत्साहित करना है।


