- Kaali Kheti Trailer Receives a Big Thumbs Up from the Audience
- Ali Fazal to Bhumi Satish Pednekkar: Actors Who Impressed Audiences with Gripping Roles in OTT Crime Thrillers in 2026
- Jigardan Gadhvi (Jiggra) brings a quirky ‘Hate Anthem of the Year’ as Damaad takes on Sasur in Ruff and Tuff Kanya’s hilarious title song! *
- Kashika Kapoor Shares BTS Glimpses from Her Upcoming Film ‘Caste’, Gives Fans a Peek into the Making
- Madhurima Tuli Celebrates Bhai Dooj with Her Brother, Shares Beautiful Family Moments
“गन्स एंड गुलाब्स” में मिलिए राजकुमार राव उर्फ ‘टीपू’ से!
वर्सटाइल एक्टर राजकुमार राव अपने द्वारा निभाए गए किरदारों में पूरी तरह से उतरने की अपनी असाधारण क्षमता से दर्शकों को प्रभावित करते हैं। उनकी नवीनतम कॉमेडी थ्रिलर “गन्स एंड गुलाब्स” में राजकुमार एक नए अवतार में नज़र आ रहे हैं, जो देखने में बड़ा दिलचस्प लग रहा है। इस सीरीज़ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और दर्शकों की ओर से सोशल मीडिया पर इसे मज़ेदार रिएक्शंस भी मिल रहे हैं।
राज और डीके द्वारा निर्देशित इस आगामी कॉमेडी थ्रिलर के प्रशंसक बेसब्री से इसकी रिलीज के दिन गिन रहे हैं। प्रतिभाशाली एक्टर राजकुमार राव के अलावा इसमें सौम्य दुलकर सलमान, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया भी शामिल हैं।
90 के दशक पर आधारित यह सीरीज़ थ्रिलिंग एक्शन और ह्यूमर की एक रोलर-कोस्टर सवारी का वादा करती है। लेकिन हर कोई चर्चा राजकुमार राव के बिल्कुल नए अवतार की कर रहा है। जहा उन्होंने घने बाल और जैकेट के साथ बड़ी सहजता से अपने किरदार की हरकतों को अपनाया है। यह ट्रेलर एक्टर की किसी भी भूमिका में ढलने और अपनी प्रतिभा से दिलों पर कब्जा करने की अद्वितीय क्षमता की एक झलक मात्र है।
समीक्षकों द्वारा प्रशंसित प्रदर्शन से लेकर बॉक्स ऑफिस की सफलता तक राजकुमार राव लगातार अपने हर किरदार में जान फूंक रहे हैं। अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के साथ प्रतिभा का यह पावरहाउस दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देने का वादा करता है।


