- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मैं तेरी अटरीया की सोन चिरैय्या
इंदौर. नेहरू पार्क में सजी अखंड संडे की मुशायरे की 1143 वीं महfफल में खूब रंग जमा। कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेरामजी वाजपेई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
बिगड़ते वर्तमान परिवेश पर उन्होंने सुनाया- उजियारे की चाहत थी सिर्फ अंधेरा पाया है/ भीड़ भरी इस दुनिया में सिर्फ साथ हमारे साया है/ जो कहते थे की बिना तुम्हारे हम तो नहीं रह पायेंगे/ मेरी आँखों के आगे ही उनका मन भरमाया है।
मुकेश इन्दौरी ने- हमारे साथ चलते हैं खुशी $गम/ यही तो जि़ंदगी का सिलसिला है $गज़ल सुनाई। श्याम बाघोरा ने व्यंगात्मक रचना- सबसे बड़ा चौकीदार ईश्वर है/ हर इक व्यक्ति के कर्मों पर उसकी नज़र है/ उसकी चौकसी से पूरी दुनिया बेख़बर है।
भीम सिंह पंवार ने बेटियों के दर्द को गीत के माध्यम से व्यक्त कर दाद बटोरी- मैं तेरी अटरीया की सोन चिरैय्या/ न उड़ा कुछ और दिन रहने दे मैय्या / माँ तेरी ममता की बात निराली है. अश्$फाक हुसैन, अनूप सहर, अभिषेक स्वामी, रामनाथ मालवीय, रमेश धवन आदि ने रचना पाठ किया. संचालन मुकेश इन्दौरी ने किया. आभार श्याम बाघोरा ने माना.


