- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बेस्ट वैल्यू फॉर मनी ‘एसयूवी’ बनी एमजी हेक्टर, नीलसनआईक्यू के सर्वे में हासिल की टॉप रैंकिंग
नीलसनआईक्यू के सर्विस कॉस्ट सर्वे के मुताबिक, भारत की पहली इंटरनेट कार हेक्टर की ऑनरशिप कॉस्ट कुछ लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी और हैचबैक कारों जितनी कम है।
ड्रूम द्वारा रिपोर्ट किए गए तुलनात्मक विश्लेषण सर्वेक्षण में 74% का हाईयेस्ट-इन-सेगमेंट रीसेल वैल्यू।
पॉवर और परफॉर्मेंस के साथ टेक्नोलॉजी से भरपूर विकल्पों की तलाश करने वाले एसयूवी पसंद करने वाले लोगों के लिए एक आकर्षक पैकेज पेश करते हुए, एमजी हेक्टर रेंज 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
गुरुग्राम, मई, 2024। 100 सालों की समृद्ध विरासत वाले ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड एमजी (मॉरिस गैरेज) मोटर इंडिया की फ्लैगशिप एसयूवी हेक्टर, एसयूवी सेगमेंट में बेस्ट वैल्यू व्हीकल बनी है। यह कम्फर्टेबल राइड की पेशकश करते हुए आकर्षक फीचर्स से भी लैस है। बता दें कि एमजी हेक्टर ने हाल ही में नीलसनआईक्यू के सर्विस कॉस्ट सर्वे में पॉपुलर हैचबैक कारों और कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच ओनरशिप कॉस्ट के लिए टॉप रैंकिंग हासिल की है। इसके अतिरिक्त, ड्रूम्स के विश्लेषण में भी हेक्टर को रीसेल वैल्यू, फ्यूल एफिशिएंसी/ईंधन दक्षता और कस्टमर सेटिस्फेक्शन/ग्राहक संतुष्टि जैसे फैक्टर्स में सबसे आगे स्थान मिला है।
नीलसनआईक्यू सर्विस कॉस्ट सर्वे ने जनवरी से अगस्त 2021 के बीच खरीदी गई एसयूवी और हैचबैक कारों का विश्लेषण किया और औसतन 3-5 नियमित सर्विसेस पूरी कीं। पेट्रोल मॉडल के लिए, जहां एमजी हेक्टर को कुछ प्रमुख हैचबैक सहित सर्वेक्षण किए गए अन्य सभी व्हीकल्स के बीच अफर्डोबल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप के मामले में अग्रणी कार के रूप में स्थान दिया गया। इसके अतिरिक्त, ड्रूम सर्वेक्षण से पता चलता है कि हेक्टर डीजल वैरिएंट 74% के सर्वोच्च रीसेल वैल्यू वाली एसयूवी है, जबकि पेट्रोल संस्करण ने 67% के रीसेल वैल्यू के साथ प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया है। **
इस उपलब्धि पर एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि एमजी हेक्टर ने लॉन्च के बाद से ही एसयूवी पसंद करने वाले भारतीय लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। एमजी हेक्टर लग्जरी, एफिशिएंसी और बोल्ड व आइकॉनिक डिजाइन के परफेक्ट ब्लेंड/मिश्रण का प्रतीक है। अपने प्रभावशाली फीचर्स के अलावा, हेक्टर लो टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप, हाई रीसेल वैल्यू और निर्विवाद क्वॉलिटी के लिए खड़ा है, जो इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क सेट करता है।एमजी हेक्टर, भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी 2019 में पेश की गई थी और तब से इसने एसयूवी के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। अपने डुअल पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसी कुछ बेस्ट-इन-क्लास ऑफरिंग्स के साथ, एमजी हेक्टर का डीजल वैरिएंट एसयूवी पसंद करने वाले लोगों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ पैकेज है, जो अपने वाहनों में टेक्नोलॉजी और शीर्ष प्रदर्शन पसंद करते हैं।
इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ 35.56 सेमी (14-इंच) एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 75+ कनेक्टेड कार फीचर्स, उन्नत सुरक्षा एडवांस सेफ्टी ऑफरिंग्स, एक डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ और अन्य समान रूप से आकर्षक संयोजन के साथ, हेक्टर को एसयूवी पसंद करने वाले लोगों को असाधारण और विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर्स से समृद्ध एसयूवी टेक सेवी बॉयर्स का कैटर करती है, जो एक बोल्ड डिजाइन और सहज व कम्फर्टेबल राइड की तलाश कर रहे हैं। 5, 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध, एमजी हेक्टर की आकर्षक कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
एमजी इंडिया ने हाल ही में एमजी हेक्टर का ब्लैकस्टॉर्म वैरिएंट लॉन्च किया है। इस नए वैरिएंट में गन मेटल एक्सेंट्स के साथ स्टारी-ब्लैक कलर एक्सटीरियर और स्टाइलिश ब्लैक थीम इंटीरियर है, जो भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी के पॉवरफुल कैरेक्टर को प्रदर्शित करता है। कई तकनीक और कनेक्टेड फीचर्स से लैस, हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म अपने विशिष्ट लुक के साथ एसयूवी बॉयर्स के लग्जीरियस ड्राइविंग अनुभव को बढ़ाता है।
*डीजल संस्करण
**वाहन की स्थिति के कारण भिन्न हो सकते हैं
#यह सर्विस कॉस्ट सर्वे एमजी की ओर से किया जाता है


