- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमजी मोटर इंडिया ने दिसंबर फेस्ट की घोषणा की, ग्राहकों के लिए आकर्षक बेनिफिट्स की पेशकश
गुरुग्राम, दिसंबर, 2023। 100 सालों की समृद्ध विरासत वाले ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड एमजी मोटर इंडिया ने अपने दिसंबर फेस्ट इन इंडिया के हिस्से के रूप में अपने संपूर्ण उत्पाद लाइनअप पर विशेष ऑफ़र और बेनिफिट्स की घोषणा की है। एमजी का दिसंबर फेस्ट ब्रांड की समृद्ध ऑटोमोटिव विरासत का जश्न मनाता है और साथ ही कार उत्साही लोगों के लिए कंपनी की विविध उत्पाद श्रृंखला में क्वॉलिटी, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के प्रति एमजी की प्रतिबद्धता का अनुभव करने का एक रोमांचक अवसर है।
संभावित ग्राहक निम्नलिखित ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए अपने निकटतम डीलरशिप पर जा सकते हैं:
स्टाइलिश एमजी एस्टोर पर 1,00,000 रुपये* तक के लाभ और 50,000 रुपये* का एक्सचेंज लाभ। एक ऐसा वाहन, जो अभिनव एआई सुविधाओं का एक बुके प्रदान करता है।
एमजी की प्रीमियम एसयूवी, एडवांस्ड ग्लोस्टर पर 1,00,000* रुपये तक का लाभ और 50,000 रुपये का एक्सचेंज लाभ उपलब्ध है।
एमजी ज़ेडएस पर 1,00,000 रुपये तक का लाभ और 50,000* रुपये का एक्सचेंज लाभ। कंपनी का प्रमुख ईवी ईको फ्रेंडली मोबिलिटी को और अधिक सुलभ बनाता है।
नेक्स्ट-जेन हेक्टर 50,000 रुपये तक के लाभ और अतिरिक्त 50,000 रुपये* के एक्सचेंज लाभ के साथ उपलब्ध है।
एमजी कॉमेट – स्मार्ट ईवी अब 65,000* रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध होगी।
ब्रांड के साथ जुड़ने के लिए ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम अवसर पैदा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, ग्राहक अनुभवों/एक्सपीरियंस को बढ़ाने पर कंपनी का अटूट फोकस बरकरार है। एमजी मोटर इंडिया ने लगातार तीसरे वर्ष वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त जेडी पावर के सीएसआई (ग्राहक संतुष्टि सूचकांक) में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही, एसएसआई (बिक्री संतुष्टि सूचकांक) अध्ययन 2023 में, ब्रांड ने लगातार 2021 और 2022 में पहला स्थान और 2023 में दूसरा स्थान हासिल किया है


