- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
- Himesh Reshammiya Stuns Audience with "Naak Se Gaaun Ya Khatarnaak Se" at a Packed Arena, Fans Respond with "Khatarnaak Se" as He Impresses the Crowd with Afsaana Banaaya Aapne
- What’s Cooking? Disha Patani Gets the Audience Curious by Dropping an Intriguing Post, Says “It’s time to get DZ!”
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
एमजी मोटर इंडिया ने 9,98,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती मूल्य में एस्टर 2024 पेश की
ग्राहकों को ज़्यादा आकर्षक और ज़्यादा आधुनिक पेशकशों के साथ 2024 को ‘ईयर ऑफ़ वाउनेस’ घोषित किया
· एमजी एस्टर 2024 के ऑल-न्यू वैरिएंट – स्प्रिंट, शाइन, सेलेक्ट, शार्प प्रो और सैवी प्रो में आधुनिक यूज़र इंटरफेस के साथ अपडेटेड आई-स्मार्ट 2.0 है।
· इनमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले तथा ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम के साथ कई आकर्षक विशेषताएं मिलेंगी
· अपनी श्रेणी की सबसे आधुनिक एसयूवी, एमजी एस्टर 2024 अपनी सभी आकर्षक विशेषताओं के साथ 9,98,000 रुपये के आकर्षक शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है।
इंदौर, 12 जनवरी, 2024: ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड मॉरिस गैरेज (एमजी) ने अपनी 100 साल पुरानी विरासत के साथ आज एमजी एस्टर 2024 का लॉन्च किया। अपनी श्रेणी में भारत की इस सबसे आधुनिक एसयूवी, नई एस्टर 2024 में कई आकर्षक फ़ीचर्स हैं। इसमें आगे की पंक्ति में वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, तथा अतिरिक्त सुरक्षा व सुविधा के लिए ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम एवं आधुनिक यूज़र इंटरफेस के साथ एक अपडेटेड आई-स्मार्ट 2.0 ड्राइविंग का शानदार अनुभव प्रदान करता है। अंदर एआई के साथ भारत की इस पहली एसयूवी के ऑल-न्यू वैरिएंट स्प्रिंट, शाइन, सेलेक्ट, शार्प प्रो और सैवी प्रो वैरिएंट 9,98,000* रुपये (एक्स-शोरूम) के आकर्षक शुरुआती मूल्य में उपलब्ध होंगे।
एमजी एस्टर 2024 में ड्राइविंग के सुगम और सुविधाजनक अनुभव के लिए 80+ कनेक्टेड फीचर्स और आई-स्मार्ट 2.0 है। इसका एक विशेष फ़ीचर जियो वॉयस रिकग्निशन सिस्टम है, जो वॉयस कमांड द्वारा मौसम, क्रिकेट अपडेट, कैलकुलेटर, घड़ी, तारीख/दिन की जानकारी, राशिफल, शब्दकोश, समाचार एवं अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल-की फ़ंक्शनलिटी के साथ एंटी-थेफ़्ट फ़ीचर नेटवर्क कनेक्शन न होने पर भी चोरी से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें आधुनिक यूआई है, जिसमें होम स्क्रीन पर विभिन्न होम पेजेस के साथ विगेट अनुकूलन और हेड यूनिट पर एक अद्वितीय बर्थडे विश फ़ीचर आई-स्मार्ट मोबाइल ऐप द्वारा तारीख़ को कस्टमाइज़ करना संभव बनाता है।
इस लॉन्च के बारे में एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, गौरव गुप्ता ने कहा, “हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ऐसे वाहन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो लेटेस्ट ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करें। अपने इसी वादे के अनुरूप और अपने ब्रांड के 100 साल पूरे होने की ख़ुशी में हम एस्टर 2024 श्रृंखला में अत्याधुनिक फ़ीचर्स, डिज़ाइन और बेहतरीन मूल्य प्रस्ताव लेकर आए हैं, जो कार ख़रीदने वालों को और ज़्यादा ख़ुशी प्रदान करेंगे।”
एमजी एस्टर भारत की पहली एसयूवी है जिसमें मिड-रेंज रडार और एक मल्टी-पर्पज़ कैमरा द्वारा पॉवर्ड पर्सनल एआई असिस्टेंट और 14 ऑटोनोमस लेवल 2 फीचर्स हैं, जो आधुनिक ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फ़ीचर्स संभव बनाते हैं। एमजी एस्टर में 49 अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर एवं पैनोरेमिक सनरूफ द्वारा ड्राइविंग एवं कम्फ़र्ट का अनुभव एक नए आयाम में पहुँच जाता है। नई एमजी एस्टर 2024 1.5 ली. एमटी एवं सीवीटी और 1.3 टर्बो एटी पॉवरट्रेन में उपलब्ध होगी।
एमजी मोटर को ग्राहकों पर केंद्रित रहते हुए मूल्य, सेवा और सुगम स्वामित्व का अनुभव प्रदान करने का अपना वादा पूरा करने पर गर्व है। सौ साल पूरे होने की ख़ुशी में कंपनी ग्राहकों पर अपना केंद्रण बढ़ा रही है, और अपने पोर्टफोलियो में ज़्यादा आकर्षक, ज़्यादा आधुनिक और ज़्यादा टेक-विशेषताओं वाले वाहन पेश करके तथा ज़्यादा आकर्षक सेवा प्रस्तावों द्वारा अद्वितीय ब्रांड अनुभव प्रदान कर रही है।


