- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
मिशलिन ने भारत में बसों के लिए मल्टी Z2 टायर्स लॉन्च किए
इन टायरों को ज्यादा बेहतर सुरक्षा खूबियों और 3 लाख किमी तक की जबर्दस्त टायर लाइफ के साथ पेश किया गया
दुनिया की प्रमुख टायर कंपनी मिशलिन ने आज 295/ 80R22.5 X® मल्टी™ Z2 टायर्स के लॉन्च की घोषणा की। यह भारत में मिशलिन के सबसे ज्यादा बिकने वाली कमर्शल वाहन के टायरों की रेंज में सबसे नया संकलन है। आधुनिक क्रांतिकारी तकनीक से लैस, ये मेड इन इंडिया ऑल पोजीशन टायर किसी खास क्षेत्र की सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाली बसों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। ये टायर्स बाजार-अग्रणी सुरक्षा खूबियों और माइलेज की पेशकश करते हैं।
मिशलिन अफ्रीका, भारत और मध्य पूर्व क्षेत्र के प्रेसिडेंट गगनजोत सिंह ने कहा, “सस्टेनेबल मोबिलिटी की हमारी वैश्विक रणनीति के अनुरूप, हमने भारत में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करना जारी रखा है। हम ऐसे उत्पाद लेकर आते हैं जो ईंधन दक्ष हों, सुरक्षित हों और वह लंबे समय तक चलते रहें। मिशलिन 295/ 80R22.5 X® मल्टी™ Z2 में काफी अलग तरह की विशेषताएं हैं, जिसमें मिशलिन की नई पेटेंट टेक्नोलॉजीज को शामिल किया गया है, जो बिना किसी तरह के समझौते के हमारे उपभोक्ताओं को सेफ्टी परफॉर्मेंस देती है। इससे उन्हें अपनी डिलीवरी समय पर दक्षता के साथ पूरा करने में मदद मिलती है। इन नए टायरों को अपनाने से बसों के बेड़े के मालिकों को अपनी उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी और उनके कारोबार के स्वामित्व की कुल लागत में सुधार आएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी असाधारण और बेहतरीन परफॉर्मेंस और अपने फ्लीट कस्टमर्स को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने की खूबियों से मिशलिन के टायर भारत के बस टायर बाजार में हलचल मचा देंगे।“
मिशलिन 295/ 80R22.5 X® मल्टी™ टायरों से उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ
स्वामित्व की कुल लागत
- बाजार-अग्रणी टायर माइलेज : सेल्फ-जनरेटिंग ट्रेड डिजाइन टायरों के घिसने की दर को कम करता है, जिससे इन टायरों की जिंदगी काफी बढ़ जाती है**
- एकसमान घिसना: इन टायरों की परफॉर्मेंस में सुधार करने के लिए इनके कॉन्टैक्ट पैच को समतल किया गया है। इससे इन टायरों के बेतरतीब ढंग से घिसने में सुधार आता है
- मल्टी लाइफ : ड्यूराक्वाएल टेक्नोलॉजी की बदौलत टायर की फिर से संवारी गई बीड्स तरह-तरह की सड़कों पर शान से चलने के लिए बीड्स की सहनशक्ति बढ़ाती है। इससे टायरों की परफॉर्मेंस में निखार आता है।
सुरक्षा का मजबूत प्रोफाइल
- शानदार हैंडलिंग : सभी तरह की ड्राइविंग स्थितियों के लिए सेल्फ-रिजनरेटिंग ट्रेड डिजाइन
- गाड़ी हमेशा आपके नियंत्रण में रहती है : टायरों के फिर से चढ़ाए गए रबर की वजह से अचानक बनने वाले प्रेशर की कमी के खतरे से निजात मिलती है और वाहनों पर बेहतर ढंग से नियंत्रण किया जा सकता है।
- मजबूत और टिकाऊ : इन टायरों पर चढ़ाए गए रबर काफी मजबूत और शक्तिशाली है, जिससे बार-बार लंबी दूरी की यात्रा करने से टायरों को कम नुकसान होता है।
ऑनटाइम परफॉर्मेंस
- लगातार गतिशीलता : सेल्फ-जनरेटिंग ट्रेड डिजाइन से सभी तरह के मौसम में मोबिलिटी में सुधार आताहै
- विस्तारित उपयोग : इनफिनिक्वाएल टेक्नोलॉजी टायर के पंक्टर होने पर गाड़ी को आगे बढ़ाने में मदद करता है।
- अधिक अपटाइम : इन टायरों पर चढ़ाया गया रबर (बीड) काफी शक्तिशाली होता है, इसलिए गाड़ी को लगातार इस्तेमाल करने से भी टायर को होने वाले नुकसान में कमी आती है।
परफार्मेंस और वर्सेटिलिटी, नए टायरों से लेकर टायरों के खराब होने तक
सभी X® मल्टी™ टायरों में 3PMSF सिम्बल दिया गया है, जो सभी तरह के मौसम में सड़क पर टायरों की बेहतर पकड़ का संकेत देता है। जब टायर का कोई हिस्सा खराब होने लगता है और ट्रेड डेफ्थ केवल 2एमएम की रह जाती है, मिशलिनX® मल्टी™ टायरों को लगातार 3PMSF (***) प्रमाणन से लाभ उठाना बरकरार रखते हैं।
मिशलिन के सभी ट्रक एवं बस टायरों की तरह, मिशलिन X® मल्टी™ टायर्स को फिर से निखारा और संवारा जा सकता है और फिर से उस पर रबर चढ़ाया जा सकता है। इससे मिशलिन की “सब कुछ स्थायी है” (एव्रीथिंग सस्टेनेबल) योजना में योगदान मिलता है। लंबे समय तक चलने वाले टायरों के साथ सर्कुलर इकोनॉमी का यह विचार ट्रक ऑपरेटरों को ट्रक की संचालन लागत में कमी लाने और पर्यावरण में सुधार की इजाजत देता है। उससे उन्हें अपने टायरों की सर्वाधिक क्षमता का भी लाभ मिलता है।
अब नए मिशलिन 295/ 80 R22.5 X® मल्टी ™ Z2 टायर देश भर में मिशलिन के सभी अधिकृत ट्रक टायर डीलर्स के आउटलेट पर उपलब्ध हैं।


