- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
विश्व योग दिवस पर मोयरा सरिया का सामूहिक योग कार्यक्रम
इंदौर। समूचा विश्व आज सुबह योगमय था। सरकारी, सहकारी, गैर सरकारी, संस्थाएं, कॉरपोरेट, कंपनियां, प्रशासन सहित निजी तौर पर भी आज लोगों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाया। अति विश्वसनीय और अग्रणी ब्रांड मोयरा सरिया ने अग्रवाल समाज मध्य क्षेत्र के साथ 21 जून की सुबह की शुरुआत योग से की।
सुबह 6.30 बजे सभी सपना-संगीता रोड़ के अग्रसेन चौराहा पर एकत्रित हुए और सुबह 7 बजे से योग कार्यक्रम में भाग लिया। योग टेम्पल से आये योग के विशेषज्ञों ने सभी को योग करवाया और इसके फायदे बताते हुए आसन की जानकारी भी दी।

विशेष अतिथि विधायक आकाश विजयवर्गीय, राजेश बंसल (पम्प), पवन सिंघल (क्रेन) और मोयरा सरिया के पवन सिंघानिया थे।
पहले सात सौ प्रतिभागियों को मोयरा सरिया ने टी-शर्ट भेंट की। योग कार्यक्रम के बाद मोयरा सरिया की इन्हीं टी-शर्ट के आधार पर लकी ड्रा के विजेताओं को मोबाइल, मिक्सर और प्रेस का पुरस्कार दिया गया।
संदीप जैन, डायरेक्टर मोयरा सरिया ने बताया कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत इससे पहले भी मोयरा सरिया ऐसे कई सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा रहा है।
एक सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी मोयरा सरिया के द्वारा किया जाता रहा है। आज सुबह हुए सामूहिक योग कार्यक्रम में मोयरा सरिया परिवार के तमाम सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना था।


