- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मदर्स रेसिपी लेकर आया है आलू साबूदाना पापड़: श्रावण के महीने में उपवास के लिए सर्वोत्तम आहार
इंदौर, अगस्त, 2024: भारत में ज़्यादातर लोग श्रावण के पवित्र महीने में उपवास रखते हैं और अपने धार्मिक रीति-रिवाजों को निभाते हुए पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान खाने-पीने की सही चीजों का चयन करना सबसे ज्यादा मायने रखता है, और बहुत से लोग भोजन के ऐसे विकल्प चुनते हैं जिनमें प्याज और लहसुन के अलावा साधारण नमक भी नहीं मिलाया गया हो। इस अवधि में विशेष आहार की ज़रूरत को समझते हुए, मदर्स रेसिपी ने बड़े गर्व के साथ अपने खास आलू और साबूदाना पापड़ बाजार में उतारे हैं, जिसे सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) से तैयार किया जाता है और इसी वजह से ये पापड़ आपके उपवास के भोजन के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं।
मदर्स रेसिपी ने आलू साबूदाना पापड़ को बाजार में उतारकर, सही मायने में बेहतरीन गुणवत्ता और पारंपरिक भारतीय स्वाद वाले खाद्य-पदार्थों की एक बड़ी रेंज को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने के सिलसिले को बरकरार रखा है, जो अलग-अलग तरह के स्वाद और पसंद से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा करते हैं। चाहे आप उपवास कर रहे हैं या फिर आप केवल स्वादिष्ट नाश्ते की तलाश में हैं, आलू साबूदाना पापड़ निश्चित तौर पर आपकी रसोई में ज़ायके को बढ़ाने वाला है।
इस मौके पर मदर्स रेसिपी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सुश्री संजना देसाई ने कहा, “हम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तौर पर श्रावण के महीने के महत्व के साथ-साथ इस दौरान भोजन की भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं। हमारे आलू साबूदाना पापड़ को उपवास की परंपराओं के अनुरूप सामग्रियों का उपयोग करके बेहद सावधानी से तैयार किया गया है। हम अपने ग्राहकों को स्वादिष्ट और पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के संकल्प पर कायम हैं, जो उनकी खान-पान संबंधी ज़रूरतों का सम्मान करते हैं और उनके उपवास के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।”
उपवास के लिए सर्वोत्तम मदर्स रेसिपी के आलू और साबूदाना पापड़ महाराष्ट्र, गुजरात तथा उत्तर भारत सहित प्रमुख बाजारों में उपलब्ध हैं, जिनके 70 ग्राम के पैक की कीमत 34 रुपये है। ये पापड़ डी-मार्ट और रिलायंस जैसे आपके नज़दीकी स्टोर्स के साथ-साथ ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, बिग बास्केट जैसे ई-कॉमर्स/क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर भी आसानी से उपलब्ध हैं। खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ ग्राहकों के लिए भी विशेष ऑफ़र की पेशकश की गई है, और इसी वजह से त्योहार के इस मौसम में इन पापड़ों को खरीदना तो बनता है।
मदर्स रेसिपी के साथ श्रावण महीने के उत्साह का भरपूर आनंद लेते हुए, हमारे आलू और साबूदाना पापड़ के साथ परंपरा एवं स्वाद के बेहतरीन मिश्रण का लुत्फ़ उठाएँ।


