- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सुश्री सुमन कल्याणपुर तथाकुलदीप सिंह हुये अलंकृत
मध्यप्रदेश की संस्कृति का किया जायेगा संरक्षण और संवर्धन– डॉ. साधौ
इंदौर. मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से देश की सुप्रतिष्ठित पार्श्व गायिका सुश्री सुमन कल्याणपुर को वर्ष 2017 एवं सुप्रतिष्ठित संगीत निर्देशक श्री कुलदीप सिंह को वर्ष 2018 के सम्मान से आज यहां आयोजित गरिमामय समारोह में विभूषित किया गया । राज्य शासन की ओर से यह सम्मान संस्कृति, चिकित्सा एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने प्रदान किया। सम्मानित विभूतियों को शाल-श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं दो-दो लाख रूपये की सम्मान निधि सम्मान स्वरूप दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुये संस्कृति, चिकित्सा एवं आयुष विभाग मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा की मध्यप्रदेश में विविध संस्कृतियां है। प्रदेश में सभी संस्कृतियों का संरक्षण संवर्धन किया जायेगा। उन्होंने इस दिशा में प्रदेश वासियों से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कला, साहित्य एवं संस्कृति के मामले में युवा पीढ़ी को अतीत से रूब-रू कराना होगा जिससे की वे भटकावों की ओर नहीं जा सके ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के निर्देश पर विगत सात वर्षों से बंद पड़े इस आयोजन को पुन: शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समारोह के माध्यम से जहां एक ओर प्रदेश के प्रतिभावान गायकों को आगे आने का अवसर मिलता है वहीं प्रतिष्ठित गायकों और संगीतकारों का सम्मान भी होता है।
अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में लब्ध प्रतिष्ठित गायिका सुश्री सुमन कल्याणपुर ने कहा की भारतीय फिल्म जगत की आदरणीय गायिका लता मंगेशकर के नाम से स्थापित इस सम्मान को पाकर मैं गौरवान्वित हूं। इस सम्मान के लिए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में सुश्री सुमन कल्याणपुर ने अपने अनुभव भी बतायें।

इसी तरह यह सम्मान पाने वाले श्री कुलदीप सिंह ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए यह सम्मान देने के लिये मध्यप्रदेश शासन आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह के तहत प्रतिभावान गायकों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं की विश्व विख्यात लता मंगेशकर के नाम से स्थापित यह सम्मान मुझे आज मिला है।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री पंकज राग ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। समारोह के प्रारंभ में इंदौर संभाग आयुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया और आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह अब नियमित रूप से आयोजित किया जायेगा। अतिथियों का स्वागत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य स्तरीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं रत्निका श्रीवास्तव, सृष्टि जगताप, अमान खान एवं आर्या पुरोहित ने सुमधुर गायकी से संगीत रसिकों का मन मोह लिया।
अलंकरण उपरान्त सुश्री सुमन कल्याणपुर एवं ग्रुप तथा उसके पश्चात् प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री मोनाली ठाकुर अपने संगीत सहयोगियों के साथ गीत-संगीत की प्रस्तुति दी।


