- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मानसून में बालों की समस्याओं का प्राकृतिक समाधान — ला पिंक के मेथी दाना हेयरकेयर रेंज के साथ
मानसून का मौसम जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, वहीं बालों से जुड़ी कई परेशानियां भी साथ लाता है। अत्यधिक नमी, बालों का घुंघरालापन, झड़ना और स्कैल्प में जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में भारत का भरोसेमंद, डर्मेटोलॉजिकली-टेस्टेड और 100% माइक्रोप्लास्टिक-फ्री फॉर्मूलेशन वाला ब्रांड ला पिंक लेकर आया है एक प्राकृतिक और प्रभावी समाधान — मेथी दाना हेयरकेयर रेंज, जिसे खासतौर पर मानसून के दौरान बालों को पोषण, सुरक्षा और नई जान देने के लिए तैयार किया गया है।
भारतीय परंपरा से प्रेरित यह रेंज मेथी दाना (फेनुग्रीक) के चमत्कारी गुणों पर आधारित है, जो बालों को मजबूत करने में कारगर माना जाता है। इस रेंज में तीन प्रमुख उत्पाद शामिल हैं— मेथी दाना हेयर ऑयल, मेथी दाना शैम्पू और मेथी दाना कंडीशनर, जो मिलकर मानसून के सबसे नमी भरे दिनों में भी सम्पूर्ण हेयर केयर प्रदान करते हैं।
मेथी दाना हेयर ऑयल एक गहन पोषण देने वाला तेल है, जो स्कैल्प में गहराई तक जाकर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और मानसून में होने वाले हेयरफॉल को कम करता है। इसका नियमित उपयोग स्कैल्प की सेहत को बनाए रखता है और मौसमी रूखेपन से बचाव करता है।
मेथी दाना शैम्पू बालों को बिना प्राकृतिक तेल हटाए कोमलता से साफ करता है, स्कैल्प की खुजली को शांत करता है और डैंड्रफ जैसी सामान्य मानसूनी परेशानियों से राहत दिलाता है।
मेथी दाना कंडीशनर बालों को नमी प्रदान करता है, घुंघरालेपन पर नियंत्रण रखता है और उन्हें मुलायम व मैनेजेबल बनाए रखता है — चाहे नमी कितनी भी ज्यादा क्यों न हो।
ला पिंक की खासियत सिर्फ उसके उत्पादों में ही नहीं, बल्कि उसकी सोच में भी झलकती है —शुद्ध, सुरक्षित और सजग सौंदर्य देखभाल। मेथी दाना हेयरकेयर रेंज पूरी तरह से माइक्रोप्लास्टिक-फ्री फॉर्मूलेशन पर आधारित है और इसमें सल्फेट, पैराबेन, सिलिकॉन समेत 18 हानिकारक केमिकल्स का कोई प्रयोग नहीं किया गया है। यह न केवल इसे रोज़मर्रा की देखभाल के लिए उपयुक्त बनाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक जिम्मेदार विकल्प बनाता है।
इस रेंज के पीछे की सोच को साझा करते हुए ला पिंक के संस्थापक नितिन जैन कहते हैं,“भारतीय परंपरा में बालों की देखभाल के लिए अद्भुत उपाय मौजूद हैं और मेथी दाना उनमें से एक सबसे असरदार घटक है। हमने इसे आधुनिक, डर्मेटोलॉजिकली-टेस्टेड फॉर्मूलेशन्स के साथ जोड़ा है ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, प्रभावी और माइक्रोप्लास्टिक-फ्री फॉर्मूलेशन मिल सके। खासतौर पर मानसून जैसे मौसम में जब बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है, हम स्वच्छ और भरोसेमंद ब्यूटी सॉल्यूशन्स देना चाहते हैं।”
जब आज का उपभोक्ता अपनी त्वचा और बालों के लिए जागरूक और चयनशील हो रहा है, तब ला पिंक की यह रेंज परंपरा और नवाचार के बीच एक सुंदर संतुलन प्रस्तुत करती है।
चाहे बालों का झड़ना हो, रूखापन या स्कैल्प में जलन— इस मानसून एक प्राकृतिक समाधान अपनाइए, बिना किसी कठोर रसायन से होने वाले नुकसान के।
इस बारिश, अपने बालों को दीजिए मेथी दाना की पौष्टिकता के साथ शुद्ध देखभाल— क्योंकि आपके बाल डिजर्व करते हैं सबसे सच्चा स्नेह, बारिश हो या धूप।


