- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नैक्स्ट जनरेशन इर्टिगा: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी ने 5-5 लाख यूनिटों की सेल पूरी की
शहरी एवं स्टाईलिश भारत को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन की गई, मारुति सुजुकी इर्टिगा में स्टाईल, कम्फर्ट एवं अनेक टेक्नॉलॉजीज़ का समावेश है, जो ग्राहकों का दिल जीत लेती हैं। इसलिए यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है।
यह पिछले 2 सालों से बाजार में वर्चस्व कायम किए हुए है और इसके 5.5 लाख से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं। इर्टिगा ने एमपीवी सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई हुई है और वित्तवर्ष 20-21 में इसका बाजार अंश सितंबर, 2020 तक लगभग 47 प्रतिशत था।
इर्टिगा मारुति सुजुकी की डिज़ाइन की विकसित समझ एवं टेक्नॉलॉजी की क्षमताओं का प्रमाण है। इसके ग्राहकों में वो लोग हैं, जो ब्रांड वैल्यू के प्रति जागरुक होने के साथ महत्वाकांक्षी हैं एवं कम्फर्ट के साथ प्रेम चाहते हैं। यह पारिवारिक एवं व्यवसायिक जरूरतों के लिए उत्तम है।
इस सफलता के बारे में श्री शशांक श्रीवास्तव, एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं सेल्स), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘पिछले सालों में इर्टिगा ब्रांड ने अपने शानदार स्टाईल, स्पेस, कम्फर्ट, सुरक्षा एवं टेक्नॉलॉजी विशेषताओं द्वारा बहुउपयोगी एमपीवी की धारणा को बदल दिया। भारत की पहली कॉम्पैक्ट एमपीवी के रूप में इर्टिगा अभिनवता की विरासत का निर्माण कर रही है।
5.5 लाख वाहन बेचने की उल्लेखनीय उपलब्धि इसकी सफलता का प्रमाण है। खरीद करने का निर्णय लेते हुए ग्राहक एमपीवी की तुलना यूवी से करते हैं। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली यूवी से तुलना होने के बावजूद इर्टिगा ने बाजार में अपना वर्चस्व बनाया और इस सेगमेंट में अपना बाजार अंश बढ़ाया।’’
अप्रैल, 2012 को लॉन्च की गई इर्टिगा ने एक नए मल्टी-यूटिलिटी सेगमेंट का निर्माण किया। शक्तिशाली 1.5लीटर के-सीरीज़ इंजन, स्मार्ट हाईब्रिड एवं एटी टेक्नॉलॉजी के साथ यह ड्राईविंग का सुकूनभरा अनुभव प्रदान करती है। अपने विजेता प्रस्ताव में मारुति सुजुकी एकमात्र एमपीवी है, जो फैक्ट्री-फिटेड एस-सीएनजी टेक्नॉलॉजी के साथ आ रही है।
इर्टिगा के शार्प एक्सटीरियर की खूबसूरती क्रोम स्टडेड फ्रंट ग्रिल, प्रोजक्टर हेडलैंप्स एवं 3डी टेल लैंप्स द्वारा और ज्यादा बढ़ जाती है। मेपल वूड फिनिश एवं क्रोम एक्सेंट के साथ स्कल्पटेड डैशबोर्ड लक्ज़री का अनुभव देता है। इसमें दिया गया विशाल स्पेस ग्राहकों को बहुत पसंद आता है। इसमें तीसरी रो में रिक्लाईनर से लचीली एवं आरामदायक सीटिंग और एक विशाल लगेज़ कंपार्टमेंट मिलता है।
स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो एवं कॉलिंग कंट्रोल, एयर कूल्ड कप होल्डर, ऑटो क्लाईमेट कंट्रोल एवं हर रो में चार्जिंग सॉकेट इसके स्टाइल एवं सुविधा को बहुत बढ़ा देते हैं। इसमें ड्युअल एयरबैग्स, हिल होल्ड (केवल एटी), आईसोफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (केवल एटी) एवं ईबीडी के साथ एबीएस जैसी खूबियों के साथ नैक्स्ट जनरेशन इर्टिगा में सर्वोच्च सुरक्षा दी गई है।


