- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बोल्ड, प्रोग्रेसिव, इंटेलीजेंटः निसान ने भारत में लॉन्च की नई किक्स
- अपनी श्रेणी में पहली बार पेश फीचर्स में शामिल हैं एराउंड व्यू मॉनीटर, 8.0’’ फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदर-स्ट्रैप्ड सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड एवं डोर ट्रिम्स
- सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर ऑटो एसी; एबीएस ईबीडी ब्रेक एसिस्ट; डुअल एयरबैग्स तथा निसान कनेक्ट
- ड्राइव पर्सनलाइज़ेशन 27 एक्सेसरी श्रेणियों के साथ, जो कि अपने वर्ग में किसी भी कार के लिए सर्वाधिक है
- अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ओनरशिप लागत जिसके साथ मिलता है बिना किसी झंझट के तीन साल का फ्री मेंटीनेंस पैकेज
इंदौर. निसान इंडिया ने अपने बहुप्रतीक्षित इंटेलीजेंट एसयूवी – नई किक्स को भारत में लॉन्च करने की घोशणा की है। कंपनी के चेन्नई में ओरागदम स्थित प्लांट में निर्मित नई निसान किक्स ग्राहकों के लिए लेकर आयी है प्रीमियम अहसास, अधिक स्पेषियस इंटीरियर और स्टाइलिश एक्सटीरियर। अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ ड्राइव इनोवेशन और कम्फर्ट दिलाने वाली नई निसान किक्स देषभर में 9,55,000 रु की कीमत पर उपलब्ध है। निसान की सभी डीलरशिप्स पर आज से इसकी डिलीवरी शुरू हो रही है।
लॉन्च के मौके पर गौतम पांडेय, वाइस प्रेसीडेंट, फाइनेंस एंड कार्पोरेट प्लानिंग, निसान इंडिया ने कहा,’’ नई निसान किक्स भारत में हमारे ग्राहकों के लिए निसान के ग्लोबल प्रोडक्ट्स तथा टैक्नोलॉजी उपलब्ध कराने के हमारे जज़्बे और प्रतिबद्धता को दर्षाती है। यह संपूर्ण वाहन पैकेज दिलाने वाला पैकेज है जिसमें इंटेलीजेंट टैक्नोलॉजी, अपनी श्रेणी में अव्वल प्रीमियम-नैस, ओनरषिप की इंटेलीजेंट च्वॉइस, पर्सनलाइज़ेशन जैसे गुण भी हैं। हमें यकीन है कि इसका प्रोग्रेसिव एसयूवी डिजाइन और एडवांस टैक्नोलॉजी तथा अपनी श्रेणी में अन्य कई खूबियां नई निसान किक्स को भारत में प्रतिस्पर्धी एसयूवी सैग्मेंट में अलग पहचान दिलाएंगी।‘‘
ड्राइविंग पर्सनलाइज़ेशन
चार वैरिएंट्स XL, XV, XV प्रीमियम तथा XV प्रीमियम डीज़ल में, और दो डायनमिक वैरिएंट्स XL, XV पेट्रोल में उपलब्ध, नई निसान किक्स 11 आकर्शक रंगोंः पर्ल व्हाइट, ब्लेड सिल्वर, ब्रॉन्ज़ ग्रे, फायर रैड, एंबर ऑरेंज, डीप ब्लू पर्ल, नाइट शेड, फायर रैड और ऑनिक्स ब्लैक, तथा पर्ल व्हाइट एवं एंबर ऑरेंज में उपलब्ध है।
नई निसान किक्स को 27 अलग-अलग एक्सेसरी श्रेणियों में भी पर्सनलाइज़ किया जा सकता है तथा ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से टेलर-मेड भी बनाया जा सकता है। इसकी टिकाऊ और कस्टम-फिटेड क्वालिटी एक्सेसरीज़ एक साल की वारंटी/20,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, के साथ उपलब्ध है।
इसके स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ इसकी बेहतरीन परफॉरमेंस और ड्राइविंग डायनमिक्स इसे और खास बनाते हैं। नई निसान किक्स में esa1.5H 4K पेट्रोल ऑप्शन है जो कि फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन तथा 1.5K 9K dci कबप डीज़ल इंजन के साथ सिक्स-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। एआरएआई सर्टिफिकेशन के अनुसार, परीक्षण के दौरान इसकी ईंधन दक्षता 14.23 किलोमीटर/लीटर (पेट्रोल) और 20.45 किलोमीटर/लीटर (डीज़ल) थी।’
निसान इंटेलीजेंट च्वॉइस ऑफ ओनरशिपः सब्सक्रिप्शन मॉडल
निसान के जरिए ऐसे सब्सक्रिप्शन मॉडल की पेशकश की है जो कि निसान किक्स को हासिल करने का अनूठा तरीका लेकर आया है और भारत में किसी कार निर्माता की ओर से यह अपनी तरह की पहली पेशकश है। इंटेलीजेंट च्वॉइस ऑफ ओनरशिप पैकेज के चलते ग्राहक ज़ीरो डाउन पेमेंट के बदन निसान किक्स हासिल कर सकते हैं। इसकी संपूर्ण रेंज और किसी भी कलर च्वॉइस पर इंष्योरेंस, मेंटीनेंस तथा 24×7 रोडसाइड असिस्टैंस का भुगतान मासिक शुल्क के रूप में किया जा सकता है।
किक्स के ग्राहकों को किसी भी किस्म की छिपी हुई लागत को नहीं वहन करना होगा औा इसमें वाहन रजिस्ट्रेशन, कार लोन पर भारी ब्याज, नियमित ईएमआई किश्त तथा पेपरवर्क संबंधी खर्च षामिल हैं। इसके अनूठे ओनरशिप पैकेज के चलते ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक तथा पैसे का पूरा मोल दिलाने वाली मात्र 11रु/किलोमीटर की वाहन-रनिंग लागत। अन्य विवरण की घोषणा जल्द की जाएगी।
अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट ऑफ ओनरशिप
निसान किक्स के साथ ग्राहकों को मिलता है झंझट मुक्त ओनरशिप अनुभव तथा अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ’’कॉस्ट ऑफ मेंटीनेंस पैकेज‘। निसान केयर के तहत्, ग्राहक चुन सकते हैं ऐसा पैकेज जो उन्हें दिलाएगा मेंटीनेंस, 24×7 रोड साइड असिस्टैंस, इंश्योरेंस तथा वारंटी की सुविधा। नियमित रखरखाव की तुलना में ये पैकेज ग्राहकों को 30 प्रतिशत तक बचत का लाभ दिलाते हैं।
निसान किक्स के पहले 10,000 ग्राहकों के लिए तीन साल की वारंटी, मेंटीनेंस पैकेज (30,000 किलोमीटर तक) तथा 24×7 रोड साइड असिस्टैंस एकमदम मुफ्त है। ग्राहक मामूली शुल्क के बदले इसे पांच साल तक बढ़ा सकते हैं।


