- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
निसान मैग्नाइट ने हासिल की 1,00,000 गाड़ियों के विनिर्माण की उपलब्धि
निसान मैग्नाइट को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था, निसान मैग्नाइट एक वैश्विक उत्पाद है जिसका निर्यात फिलहाल 15 वैश्विक बाज़ारों में किया जा रहा है
गुरुग्राम, 2023: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज चेन्नई में अपने सहयोगी संयंत्र (आरएनएआईपीएल) से अपनी 1,00,000वीं मैग्नाइट के विनिर्माण की घोषणा की। निसान मैग्नाइट, निसान मोटर इंडिया की विनिर्माण नीति “मेक-इन-इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” के मुताबिक है। विनिर्माण की यह उपलब्धि, उच्च गुणवत्ता के ऐसे उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराने की निसान इंडिया की प्रतिबद्धता को दिखाता है जो ग्राहकों की उम्मीदों से भी बढ़कर हो। साथ ही, इस उपलब्धि से प्रमुख ऑटोमोटिव विनिर्माण केंद्र के तौर पर भारत में मौजूद संभावनाओं के प्रति कंपनी के भरोसे का भी पता चलता है। जापान में डिज़ाइन की गई और भारत में बनाई गई मैग्नाइट को दिसंबर, 2020 में लॉन्च किया गया था। अब यह गाड़ी बहुत सारे ग्राहकों के लिए पसंदीदा विकल्प बन चुकी है।
निसान मैग्नाइट एक वैश्विक उत्पाद है और इसका निर्यात फिलहाल 15 वैश्विक बाज़ारों में किया जाता है। हाल ही में इसे सेशेल्स, बांग्लादेश, यूगांडा और ब्रूनेई में भी लॉन्च किया गया है। निसान मोटर इंडिया ने अपने चेन्नई संयंत्र से 10 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात 108 देशों में किया है। इनमें न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मध्य-पूर्व, यूरोप, लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया, सार्क, सब सहारा और अफ्रीकी क्षेत्र के देश शामिल हैं। निसान मोटर इंडिया को हाल ही में मुख्य आयुक्त, सीमा शुल्क के चेन्नई कार्यालय द्वारा भारत से किए जाने वाले निर्यात में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया जिससे “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” के प्रति प्रतिबद्धता का पता चलता है।
इस उपलब्धि के बारे में राकेश श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर, निसान मोटर इंडिया ने कहा, “बिग, बोल्ड और ब्युटिफुल निसान मैग्नाइट ने भारतीय बाज़ार में आकर खेल बदल दिया है। 1,00,000वीं मैग्नाइट का विनिर्माण, ग्राहकों को बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराने
के निसान ब्रैंड के वादे का प्रमाण है। इसके साथ ही, सुरक्षा और जबरदस्त ग्राहक सेवा इसे वैश्विक उत्पाद बनाते हैं। निसान में हम सिर्फ गाड़ियां नहीं बनाते हैं – हम प्रोडक्ट इनोवेशन, खास तरह की टैक्नोलॉजी के इस्तेमाल और ग्राहकों की संतुष्टि के दम पर यातायात का भविष्य बना रहे हैं।”
मैग्नाइट को अपने लॉन्च के बाद से कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें हाल ही में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट आईकॉनिक अवार्ड्स में ‘2023 आईकॉनिक ब्रांड ऑफ द ईयर’; टॉप गियर द्वारा ‘कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑफ द ईयर 2021’; मोटर ऑक्टेन द्वारा ‘गेम चेंजर’ पुरस्कार; और ऑटोकार इंडिया द्वारा ‘वैल्यू फॉर मनी’ के साथ कई सम्मान शामिल हैं।
कीर्ति प्रकाश, एमडी, रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “निसान मैग्नाइट की 1,00,000वीं इकाई का विनिर्माण निसान परिवार के लिए गर्व का क्षण है जो “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” के प्रति निसान की प्रतिबद्धता के लिहाज़ से महत्वपूर्ण उपलब्धि है। घरेलू बाज़ार की ज़रूरतों को पूरा करने के अलावा, चेन्नई संयंत्र हमारे सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ 108 जगहों पर वाहनों का निर्यात करता है, ग्राहकों की उम्मीदों से भी बेहतर श्रेणी के लिहाज़ से सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा फीचर के साथ उच्च गुणवत्ता के उत्पादों का निर्माण करता है।”
निसान ने हाल में अपने सभी वेरिएंट्स में, BS6 स्टेज 2 आरडीई-अनुपालक वर्ज़न को शामिल करने के अलावा अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा फीचर्स और GNCAP 4.0 रेटिंग भी पेश की है, जिससे इसका मूल्यवर्धन हुआ है।
निसान मोटर इंडिया ने अपने सफर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपने कई प्रोडक्ट एक्शंस की कड़ी में पहल करते हुए हाल में मैग्नाइट गेज़ा स्पेशल एडिशन उतारा है। मैग्नाइट गेज़ा का स्पेशल एडिशन, जापानी थिएटर और इसके भावात्मक म्यूजिकल थीम्स से प्रेरित है। इस कॉन्सेप्ट पर आधारित मैग्नाइट गेज़ा स्पेशल एडिशन एडवांस्ड इन्फोटेनमेंट फीचर्स प्रदान करता है जो एक उन्नत संवेदी अनुभव की पेशकश करता है।


