- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नई निसान मैग्नाइट के लिए बढ़ी मांग के दम पर निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर में 5570 कारों की बिक्री की
गुरुग्राम, 7 नवंबर, 2024: इस त्योहारी सीजन में निसान मोटर इंडिया को नई निसान मैग्नाइट के लिए जबर्दस्त मांग देखने को मिली है। त्योहारी सीजन में खरीद के दम पर कंपनी ने अक्टूबर, 2024 में होलसेल मार्केट में कुल 5570 कारों की बिक्री की।
पिछले महीने हुई कुल बिक्री के अंतर्गत निर्यात बाजार में 2449 कारें और घरेलू होलसेल में 3121 कारें बेची गईं। यह शानदार प्रदर्शन तेजी से बदलते बाजार में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने और ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान देने की निसान की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘इस त्योहारी सीजन में नई निसान मैग्नाइट को लेकर दिखी शानदार प्रतिक्रिया के लिए हम अपने मूल्यवान ग्राहकों का धन्यवाद करना चाहते हैं। यह देखना सच में प्रेरणादायक है कि कैसे अपने ग्राहकों से मजबूती से जुड़ते हुए मैग्नाइट ने बाजार में नया उत्साह भरा है। हम गुणवत्ता, इनोवेशन और कार ऑनरशिप का सुगम अनुभव देने पर फोकस कर रहे हैं। इस त्योहारी सीजन ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में नए उत्साह का संचार किया है और हम आगामी महीनों में भी यह सकारात्मक दौर बने रहने को लेकर उत्साहित हैं।’
भारतीय बाजार को लेकर निसान की प्रतिबद्धता और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी ने हाल ही में नई निसान मैग्नाइट की लॉन्चिंग के साथ अपने प्रोडक्ट लाइन अप को विस्तार दिया है। यह लॉन्चिंग कंपनी की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ के सिद्धांत के अनुरूप है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ‘मेड इन इंडिया’ मैग्नाइट को लेकर बढ़ती मांग से निसान 45 से ज्यादा नए बाजारों में अपना निर्यात बढ़ाने में सक्षम हुई है। इसी के साथ कंपनी की मौजूदगी अब 65 से ज्यादा देशों में हो गई है। इनमें लेफ्ट-हैंड ड्राइविंग वाले बाजार भी शामिल हैं। इस उपलब्धि ने निसान के लिए एक महत्वपूर्ण एक्सपोर्ट हब के तौर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया है। इंटीरियर और एक्सटीरियर में बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन के साथ नई निसान मैग्नाइट में 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स हैं।


