- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मई, 2024 में निसान मोटर इंडिया ने की कुल 6204 कारों की बिक्री
घरेलू बाजार में 2211 और निर्यात बाजार में 3993 कारों की बिक्री का रहा आंकड़ा
गुरुग्राम, जून, 2024: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने मई, 2024 में होलसेल मार्केट में कुल 6204 कारों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। अप्रैल, 2024 के 3043 कारों की तुलना में बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है।
मई, 2023 की तुलना में निसान मोटर इंडिया ने बिक्री में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। मई, 2023 के 4631 कारों की तुलना में मई, 2024 में 6204 कारों की बिक्री हुई।
इनमें से कंपनी ने मई, 2024 में घरेलू होलसेल बाजार में 2211 कारें बेचीं। अप्रैल, 2024 में बिक्री का आंकड़ा 2404 और मई, 2023 में 2618 कारों का रहा था।
बीते महीने निर्यात बाजार में बिक्री के आंकड़ों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी ने अप्रैल, 2024 में निर्यात बाजार में 639 कारें और मई, 2023 में 2013 कारें बेची थीं। इसकी तुलना में मई, 2024 में निर्यात बाजार में बिक्री का आंकड़ा 3993 कारों का रहा। यह प्रभावशाली प्रदर्शन अपने ग्राहकों को अद्वितीय सर्विस क्वालिटी और अनुभव देने की दिशा में निसान की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘आशावादी रवैये और हमारी टीम के मजबूत प्रयासों ने इस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे साझा प्रयासों के दम पर इस तरह के अद्वितीय नतीजे प्रेरणादायक हैं। आगे बढ़ने के इस सफर पर ग्राहकों को प्राथमिकता में रखने की हमारी प्रतिबद्धता यथावत बनी हुई है। हर कदम पर ग्राहकों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहते हुए हम अपनी पहुंच बढ़ाने और भारतीय बाजार में अपनी ऑफरिंग्स को विस्तार देने के लिए समर्पित हैं।’
निसान मैग्नाइट के साथ निसान मोटर इंडिया लगातार विकास की राह पर बढ़ रही है। निसान मैग्नाइट ने देश और विदेश में लगातार ग्राहकों को लुभाया है। दिसंबर, 2020 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से मैग्नाइट ने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की है। भारतीय एवं विदेशी बाजारों में इसकी 1,40,000 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। जापान की डिजाइन एक्सीलेंस और भारत की उत्पादन क्षमता के साथ मैग्नाइट को निसान मोटर इंडिया के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ की मैन्यूफैक्चरिंग फिलॉसफी पर तैयार किया गया है।
अपनी विकास रणनीति के तहत निसान मोटर इंडिया देशभर में लगातार अपने नेटवर्क को विस्तार दे रही है। श्रीनगर, सलेम, दिल्ली और दुर्गापुर में उद्घाटन के साथ देशभर में निसान का नेटवर्क 272 टचपॉइंट्स तक पहुंच गया है, जिससे देशभर में ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण सेल्स एवं सर्विस का अनुभव मिलना संभव हुआ है। आगामी वित्त वर्ष में भी निसान अपने नेटवर्क को विस्तार देना जारी रखेगी और देशभर में अपने ग्राहकों के निकट पहुंचेगी।
बिग, बोल्ड और ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट को 15 वैश्विक बाजारों में बेचा जाता है। इन बाजारों में हाल ही में जुड़े सेशेल्स, बांग्लादेश, युगांडा और ब्रूनेई के नाम भी शामिल हैं। हाल के वर्षों में निसान मोटर इंडिया ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत जैसे पश्चिम एशियाई देशों में निर्यात पर फोकस किया है।


